समाजिक संस्था द्वारा रविवार को एक दिवसीय निशुल्क आंख एवं हेल्थ चेकअप कैम्प।
ब्यूरो आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी, आज अलईपुर के कोनिया सिथत अमरनाथ शिक्षा संस्थान विद्यालय के प्रांगण में समाजिक संस्था राज वैद्य हरिहर नाथ सेवा संस्था के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की एक बैठक आहूत हुई।
बैठक में संस्था के अध्यक्ष रंजन उपाध्याय ने पदाधिकारियों संग कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की तथा संस्था के द्वारा प्रत्येक रविवार को वाराणसी के समस्त वार्डों में क्रमशः निशुल्क आंखों की जांच एवम हेल्थ चेकअप करवाने का निर्णय लिया गया।
जिसकी शुरुआत दिनांक 19 फरवरी, दिन रविवार को अमरनाथ शिक्षा संस्थान विद्यालय में वार्ड (43) कोनिया से किया जायेगा।






