सुदामा फाउंडेशन का चौथा स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया ।
ब्यूरो आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी, दिन रविवार को समाजिक संस्था सुदामा फाउंडेशन ने अपना चौथा स्थापना दिवस केंद्रीय कार्यालय के सभागार में बड़े ही धूमधाम से मनाया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सुदामा फाउंडेशन के संस्थापक डॉ उमा नाथ एवं संरक्षक सुदामा देवी, राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव गौतम, राष्ट्रीय सलाहकार इंजीनियर राम नरेश 'नरेश', उपाध्यक्ष डॉ पंच देव द्वारा दीप प्रज्वलित कर हुआ। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के प्रथम दौर में कवि सम्मेलन और द्वितीय दौर में गीत-संगीत के आयोजन से सभागार में उपस्थित लोगों समूह ने खूब आनंद उठाया। कवि सम्मेलन में सिद्धनाथ शर्मा सिद्ध,महेंद्र नाथ तिवारी अलंकार ,भुलक्कड़ बनारसी,राम नरेश 'नरेश', इंद्रजीत तिवारी 'निर्भीक' तथा गीत- संगीत गायक पृथ्वीराज मिर्जापुरी,शक्ति साइस्ता एवं दीपक यदुवंशी ने अपनी गायकी से खुब तालियां बटोरीं। हिंदी के गीत-गजल और भोजपुरी के गांव गिराव की समस्याओं से रूबरू कराते हुए सोनभद्र से आए कवि श्याम सुंदर 'मधुर' ने दर्शकों के बीच खूब वाहवाही लूटी।
सामाजिक दायित्व के अंतर्गत संस्था में उत्कृष्ट सेवा कार्य मे सहयोगी तथा प्रत्येक कार्यक्रम में सहभागिता निभाने वाले कर्मठ साथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन एव अतिथियों का आभार व्यक्त अध्यक्ष राजीव गौतम ने किया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से सर्वश्री अशोक कुमार बाल सुधार जेल अधीक्षक रामनगर, ओ पी सिंह एवं सुनील यादव सहायक कमांडेंट, ब्रजेश कुमार मिश्रा थाना प्रभारी चितईपुर, प्रदीप सिंह एव राकेश सिंह इंस्पेक्टर बी ओ, बिनोद सिंह पुलिस विभाग लंका, राजपति पूर्व प्रधानाचार्य केंद्रीय विद्यालय, राम प्रसाद पटेल, वरिष्ठ पत्रकार आईएजे के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ कैलाश सिंह विकास, काशी दीप के संपादक डी०डी० सिंह के साथ ही बड़ी संख्या में संस्था के सदस्य एव पदाधिकारी और स्थानीय समाजसेवी उपस्थित रहे।
.jpeg)
.jpeg)