Kashi ka News वाराणसी नागरिक संघ के 31वें राममय रात में कलाकारों ने किया मंत्रमुग्ध

वाराणसी नागरिक संघ के 31वें राममय रात में कलाकारों ने किया मंत्रमुग्ध।

ब्यूरो आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी, दिनांक 30 मार्च को स्व मुन्नू प्रसाद पाण्डेय द्वारा स्थापित वाराणसी नागरिक संघ के तत्वावधान में 31वां राममय रात का आयोजन राजेंद्र प्रसाद घाट पर किया गया।

कार्यक्रम का सुआरंभ भारत रत्न से सम्मानित प्रसिद्ध शहनाई वादक स्व बिस्मिल्लाह खान के पौत्र शहनाई वादक असफाक हुसैन खां के शहनाई वादन से किया गया। तत्पश्चात लाला राम किशुन गुप्ता, देवव्रत मिश्र, डॉ कैलाश सिंह विकास, सुरेश पांडे, देवेंद्र श्रीवास्तव ने भगवान राम की संयुक्त रूप से आरती की।

आरती के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत इस बार राममय रात में अंतरराष्ट्रीय सितार वादक पंडित देवव्रत मिश्र रामधुन एवं पल्लवी पांडे, डॉ माधवी सिंह, सुमन अग्रहरी, अमरेश पांडे सहित दर्जनों कलाकारों ने अपने भजनों को भगवान राम के चरणों में अर्पित की, वहीं प्रसिद्ध कवि सिद्ध नाथ शर्मा एवं अन्य कवियों ने काव्यपाठ किया, उक्त अवसर पर घाट पर उपस्थित सभी लोग कलाकारों के भजनों एवं काव्यपाठ से मंत्रमुग्ध हो गए।

राममय रात कार्यक्रम का संयोजन सुरेश प्रसाद पाण्डेय एवं संचालन डॉ अशोक सिंह धन्यवाद पुरूषोत्तम मिश्र की।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से सर्वश्री भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व पार्षद रविशंकर सिंह, तारकेश्वर जायसवाल, सुधीर कुमार रस्तोगी मुकुट वाले, पुरूषोत्तम मिश्र, वरिष्ठ पत्रकार डॉ कैलाश सिंह विकास, प्रियंवदा सिंह, सिद्ध नाथ शर्मा, देवेंद्र श्रीवास्तव सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।