चितरंजन पार्क के व्यापारियों ने नगर आयुक्त से मुलाकात कर पत्रक दिया।
ब्यूरो आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी, चितरंजन पार्क के व्यापारियों का प्रतिनिधि मंडल ने शुक्रवार को नगर निगम में नगर आयुक्त से मुलाकात की और उन्होंने उन्हें अवगत कराया कि पाकिस्तान और हिंदुस्तान के बंटवारे के समय चितरंजन पार्क पर गोमतियों का आवंटन किया गया था। संबंधित विषय में हम लोगों ने नगर निगम एवं विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को अवगत कराया था, लेकिन व्यापारियों की मंशा को न समझते हुए ध्वस्तीकरण की कार्यवाही में आवंटित की गई गोमतियों को नष्ट कर दिया गया वर्तमान समय हम लोगों से दशाश्वमेध प्लाजा में दुकान देने की बात कही जा रही है, लेकिन हम लोग उसके लिए लाखों रुपए खर्च करने की स्थिति में नहीं है। इसके साथ ही व्यापारीयों ने सहायक नगर आयुक्त चेतावनी भी दी थी कि हम लोगों को रोजी-रोटी की व्यवस्था जल्द नहीं की गई तो व्यापारी वर्ग लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने को विवश हैं।
सहायक नगर आयुक्त ने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि उनकी बातों को अधिकारियों तक पहुंचाया जायेगा और समस्या का समाधान भी कराने का प्रयास किया जायेगा।
प्रतिनिधि मंडल में प्रमुख रूप से शंकर विशनानी, दिलीप तुलस्यानी, प्रकाश बदलानी, त्रिलोकी रूपानी, चंद्र पंजवानी, महेश आहूजा, रमेश वाधवानी, हीरानंद वाधलानी, सुमित धमिजा, शिवकुमार, नरेंद्र, कमलेश छुगानी आदि लोग मौजूद रहे।
