Kashi ka News पीएम की जनसभा के जन जागरण अभियान के तहत मोर्चों द्वारा निकाली गई मोटरसाइकिल जुलूस

पीएम की जनसभा के जन जागरण अभियान के तहत मोर्चों द्वारा निकाली गई मोटरसाइकिल जुलूस।

ब्यूरो आनंद सिंह अन्ना

वाराणसी 22 मार्च। काशी के सांसद एवं देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का 24 मार्च को काशी आगमन हो रहा है। इस निमित्त जन जागरण यात्रा के क्रम में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी महानगर के अनुसूचित एवं अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से विशाल मोटरसाइकिल जुलूस जन जागरण रैली के रूप में निकाली गई। भाजपा महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय के नेतृत्व में और महानगर रैली संयोजक महामंत्री अशोक पटेल के निर्देशन में रैली का आयोजन किया गया।

अनुसूचित मोर्चा महानगर अनुसूचित मोर्चा के अध्यक्ष जितेंद्र सोनकर के नेतृत्व में मोर्चा के पदाधिकारियों, कार्यसमिति एवं मंडल अध्यक्ष, मंडल के पदाधिकारियों द्वारा एक विशाल जन जागरण रैली मोटरसाइकिल जुलूस के रूप में निकाली गई।

मोटरसाइकिल जुलूस कचहरी स्थित अंबेडकर प्रतिमा से प्रारंभ होकर नदेसर, अंधरापुल मरी माई तिराहा, मलदहिया होते हुए वापस सिगरा स्थित बाल गंगाधर तिलक की प्रतिमा तक आकर संपन्न हुई।

मोटरसाइकिल रैली में मुख्य रूप से अनुसूचित मोर्चा के अध्यक्ष जितेंद्र सोनकर, मोहनलाल शास्त्री, संदीप रावत, मनोज सोनकर, सचिन सोनकर, पारसनाथ भारती, जनक लाल, भोला शंकर, आशीष सोनकर, जय धारिया सहित सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता शामिल रहे।

अल्पसंख्यक मोर्चा जन जागरण के क्रम में महानगर के अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष हाजी अनवार के मुख्य आतिथ्य तथा महानगर अध्यक्ष हाजी अब्दुल रहीम के नेतृत्व में दर्जनों की संख्या में मोटरसाइकिल जुलूस का आयोजन किया गया। जुलूस अलईपुरा स्थित टाटा कंपनी से प्रारंभ होकर चौकाघाट, अंधरापुल, तेलियाबाग होते हुए लहुराबीर चौराहे तक आकर संपन्न हुआ।

इस मोटरसाइकिल जुलूस में अल्पसंख्यक मोर्चा के समस्त पदाधिकारियों सहित मुख्य रूप से महानगर अध्यक्ष हाजी अब्दुल रहीम हाजी अब्दुल हसन जियाउर रहमान अजीमुद्दीन शरीफुल बसर सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल रहे।

महानगर मीडिया प्रभारी किशोर कुमार सेठ के अनुसार 23 मार्च को युवा मोर्चा द्वारा सुबह 10 बजे लहुराबीर से मैदागिन, चौक होते हुए गिरजाघर चौराहे तथा 23 मार्च को ही महिला मोर्चा द्वारा विशाल स्कूटी रैली का आयोजन अपराहन 3 बजे लहुराबीर चौराहे से जन जागरण यात्रा निकाली जाएगी।