समाजिक संस्था सुदामा फाउंडेशन ने बाल गृह में किया पठन-पाठन सामग्री का वितरण।
ब्यूरो आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी, दिनांक 5 मार्च, दिन रविवार को रामनगर स्थित राजकीय बाल सुधार गृह (बालक) में समाजिक संस्था फाउंडेशन द्वारा वाराणसी के जेल अधीक्षक श्री अशोक कुमार एवं उनके सहयोगियों के गरिमामयी उपस्थिति में इक्यावन मंदबुद्धि, अर्ध विकलांग एवं असहाय बच्चों में पठन-पाठन सामग्री जिसमें कापी, साहित्यिक पुस्तकें, पेंसिल, रबर, कटर और नमकीन पैकेट, बिस्कुट, चाकलेट इत्यादि का वितरण किया गया।
सुदामा फाउंडेशन के इस प्रकार के सेवा से जहां बच्चों में खुशियां का ठिकाना नहीं रहा, वहीं संस्था के संस्थापक डॉ. उमानाथ जी के संवेदनशीलता पूर्ण, आत्मीय व्यवहार से सुधार गृह के सेवा कर्मी गदगद दिखें।
सुदामा फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव गौतम द्वारा इस तरह की अनूठी पहल बराबर की जाती रही है।
क्रीड़ा का क्षेत्र हो, मुफ्त दवा हो, कंबल-शॉल या राशन वितरण हो, सदैव सुदामा फाउंडेशन अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष की अगुआई में गर्मी, वर्षा या कड़ाके की ठंड ही क्यों ना पड़ती हो, सभी पदाधिकारी एवं सदस्य सेवा कार्य के लिए एक पैर पर खड़े रहते हैं।
जेल अधीक्षक श्री अशोक कुमार ने इस प्रकार के सेवा कार्यों के लिए सुदामा फाउंडेशन के प्रति हृदय से आभार प्रकट करते हुए आगे भी ऐसे कार्यक्रमों को और विस्तार से करने को कहा।
धन्यवाद ज्ञापन एवं अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सुदामा फाउंडेशन संस्था के राष्ट्रीय सलाहकार इंजीनियर राम नरेश "नरेश" ने सभी बच्चों को समाज के अच्छे कार्यों से प्रेरणा लेने तथा असामाजिक कार्य न करने और नशा मुक्त समाज की स्थापना के लिए आग्रह किया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से काशी दीप के प्रधान संपादक डी डी सिंह, डॉ. अमर नाथ, दीपक यादव, सुजीत कुमार, हिमांशु गौतम सहित अन्य पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।







