Kashi ka News भाजपा कार्यालय पर नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष ने सुनी मन की बात, उत्साहित कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

भाजपा कार्यालय पर नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष ने सुनी मन की बात, उत्साहित कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत।

ब्यूरो आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी 26 मार्च। भारतीय जनता पार्टी महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय के नेतृत्व में महानगर के सभी 13 मंडलों के सभी बूथों पर रविवार को पीएम मोदी जी के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात का 98 वां संस्करण लोगों ने सुना।

शहर दक्षिणी के बूथ नंबर 300, नीचीबाग भाजपा कार्यालय पर भाजपा के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने मन की बात सुना।

इस दौरान नवनियुक्त काशी क्षेत्र अध्यक्ष दिलीप पटेल का कार्यकर्ताओं ने गुलाब की पंखुड़ियों से पुष्प वर्षा, अंगवस्त्रम पहनाकर उनका स्वागत किया  मन की बात के दौरान उपस्थित नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल का स्वागत महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक डॉक्टर नीलकंठ तिवारी, क्षेत्रीय महामंत्री अशोक चौरसिया, महानगर महामंत्री जगदीश त्रिपाठी व नवीन कपूर, आत्मा विशेश्वर, मंडल अध्यक्ष गोपाल जी गुप्ता, संदीप केशरी सोनू, बूथ अध्यक्ष किशोरी जी, संजय केसरी, राजीव सिंह डब्बू, इंद्रेश सिंह, श्रीनाथ जायसवाल, शकील अहमद, अंकुर मेहरोत्रा आदि प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

मीडिया प्रभारी किशोर कुमार सेठ के अनुसार महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय के नेतृत्व में महानगर के सभी बूथों पर मन की बात को सुना गया।

जिसमें मुख्य रूप से संदीप चौरसिया, नलिन नयन मिश्र, गोपाल जी गुप्ता, अभिषेक वर्मा गोपाल, शत्रुघ्न पटेल, जितेंद्र यादव, जगन्नाथ ओझा, अजय प्रताप सिंह, राम मनोहर द्विवेदी, अजीत सिंह, रतन मौर्या, कमलेश सोनकर और सिद्ध नाथ शर्मा रहे।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से  विधायक द्वय डॉक्टर नीलकंठ तिवारी और सौरभ श्रीवास्तव, महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, श्रीप्रकाश शुक्ल, आत्मा विशेश्वर, डॉक्टर आलोक श्रीवास्तव, अभिषेक मिश्रा, इं० अशोक यादव, मधुकर चित्रांश, डॉ गीता शास्त्री, एडवोकेट अशोक जाटव, नवीन कपूर, जगदीश त्रिपाठी, अशोक पटेल, राहुल सिंह, मीडिया प्रभारी किशोर कुमार सेठ, नीरज जायसवाल, डॉ अनुपम गुप्ता, बृजेश चौरसिया, डॉक्टर हरि केशरी, किशन कनौजिया, मधुप सिंह, दिलीप साहनी, विवेक मौर्य, डॉ रचना अग्रवाल, कुणाल पांडेय, शैलेंद्र मिश्रा, पार्षद शैलेंद्र श्रीवास्तव पार्षद सिंधु सोनकर, पंकज पटेल, रितिक मिश्रा, इंदुभूषण गुप्त आदि उपस्थित रहे।