परमाचार्य जयंती महोत्सवमें अखंड सौभाग्य के लिए हुआ सुहागिन पूजन।
ब्यूरो आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी, आद्य शंकराचार्य परम्परागत मूलाम्नाय सर्वज्ञ पीठ श्री काँची कामकोटि पीठाधीश्वर जगद्गुरु श्री श्री चन्द्रशेखरेन्द्र सरस्वती स्वामीजी महाराज (परमाचार्य) जी के 130 वें जयंती महोत्सव के अन्तर्गत आज दिनांक 11मार्च को हनुमान घाट स्थित श्री काशी कामकोटिश्वर मन्दिर में सुहसिनी पूजा का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम संयोजक श्री गुरुचरण सेवा समिति के पंडित नारायण घनपाठी, वी चंद्रशेखर घनपाठी, के कौशिक शर्मा, के वेणुगोपाल शर्मा ने बताया की परमाचार्य जी की जयंती के अवसर पर प्रतिदिन सुहागिन महिलाओं, कन्याओं एवं बटुको का पूजन किया जाता है। आज उपस्थित सभी सुहागिन महिलाओं, कन्याओं एवं बटुको का वैदिक रीति से पूजन किया गया एवं उनके दीर्घायु एवं अखंड सौभाग्यवती का आशीर्वाद दिया गया। सभी का सौभाग्य अमर रहे इसी कामना के साथ आज का सुहागिन पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में सौभाग्यवती राजेश्वरी, सरोजिनी, गौरी, महालक्ष्मी, राधालक्ष्मी, भुवना, ललिता जी आदि ने सक्रिय सहयोग किया ।
कल दिनांक 12 मार्च को परमाचार्य जी के जल विहार की झांकी शिवाला घाट से होते हुए दशाश्वमेध, मणिकर्णिका, पंचगंगा घाट तक जाकर पुनः वापस श्री काशी कामकोटिश्वर मंदिर में आएगी। झांकी में परमाचार्य जी के पंचलौह विग्रह एवं पादुका के साथ तैल चित्र का भी दर्शन पूजन होगा।
