Kashi ka News अजय राय ने कहा गढ़ौली धाम में भाजपा का आंतरिक कलह जांच का विषय है

अजय राय ने कहा गढ़ौली धाम में भाजपा का आंतरिक कलह जांच का विषय है ।

ब्यूरो आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी, 4 मार्च को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रांतीय अध्यक्ष, पूर्व मंत्री अजय राय ने एक बयान जारी कर कहा कि समाचार पत्रों के माध्यम से मिली जानकारी के अनुसार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष द्वारा तथाकथित गढ़ौली धाम में भाजपा मंत्री, विद्यायको व पदाधिकारीयो का प्रवेश वर्जित किया गया है। यह निश्चित रूप से जांच का विषय है, सुनील ओझा प्रधानमंत्री जी के करीबी भी माने जाते है। लगातार टिकटार्थियों का गढ़ौली धाम प्रेम कही न कही दाल में काला होने के समान है। अभी हाल में हुए सामूहिक विवाह में भी काफी खींचतान सामने आया है, आखिर धर्म के नाम पर धंधा व अपने कार्यकर्ताओं व पदाधिकारीयो को लुभावन वादे करना निंदनीय है। इस पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए ताकि जनता को मालूम हो की तथाकथित गढ़ौली धाम का सत्य क्या है ? इस प्रकार के गोरखधंधा का असलियत क्या है यह जनता के सामने आना चाहिए।