शक्तिधाम आश्रम में बारह मार्च को लगेगा निशुल्क मेगा मेडिकल कैंप।
ब्यूरो आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी, संपूर्ण विश्व में भारतीय सनातन संस्कृति एवं संस्कारों के प्रचार-प्रसार में संलग्न आध्यात्मिक गुरु जगद्गुरु साईं मां लक्ष्मी देवी मिश्रा जी की प्रेरणा एवं आशीर्वाद से लोककल्याणर्थ समस्त काशीवासियों के लिए आगामी 12 मार्च को प्रातः 10:00 बजे से हरिश्चंद्र घाट मार्ग पर स्थित शक्ति धाम आश्रम में निशुल्क मेगा मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया है ।
शक्तिधाम आश्रम के प्रबंधक मनीष गुप्ता एवं कार्यक्रम संयोजक डेविड ओग्रेडी ने बताया कि कैंप में काशी के सुप्रसिद्ध बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर एम के गुप्ता, वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सुनील शाह, वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ विनीत अग्रवाल, वरिष्ठ दंत रोग विशेषज्ञ डॉक्टर वी आर मिश्रा तथा वाराणसी आई बैंक सोसाइटी के डॉक्टर अजय मौर्या लोगों को निशुल्क परामर्श एवं दवा का वितरण करेंगे।
इस दौरान शिविर में शक्तिधाम आश्रम के महंत महामंडलेश्वर स्वामी परमेश्वरानंद जी महाराज एवं महामंडलेश्वर स्वामी अनंत दास जी महाराज उपस्थित रहेंगे।
इस अवसर पर कैंप में मरोजों का निशुल्क शुगर, ब्लडप्रेशर एवं वजन की जांच भी की जाएगी।







