राजनीतिक पार्टी का मकसद केवल चुनाव लड़ना नही जनता के दुख सुख के बीच रहना है।
वाराणसी, दिनांक 5 मार्च, दिन रविवार को राष्ट्रीय समता पार्टी (नेप) के कोर कमेटी द्वारा शशि प्रताप सिंह को राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष चुने जाने पर कमेटी के पदाधिकारियों ने उनके भरलाई सिथत आवास पर पहुँच कर राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष शशिप्रताप सिंह को श्रीमद्भागवत की पुस्तक भेंटकर स्वागत किया।
इस अवसर पर उपस्थित समस्त पदाधिकारियों ने पार्टी के मजूबती के लिये कार्य करने का संकल्प लिया।
उक्त मौके पर प्रदेश अध्यक्ष राम बचने यादव ने कहा कि राष्ट्रीय समता पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष शशिप्रताप सिंह के नेतृत्व में एकजुट है, पार्टी से जुड़े सभी लोग बिना लोभ, लालच के निरंतर जनता के सुख दुख में शामिल रहते हैं।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष शशिप्रताप सिंह ने कहा कि राजनीति का मतलब चुनाव लड़ना नही होता, बल्कि आम जनता के बीच रहना होता है। पार्टी के कार्यकर्ता को पार्टी कोर कमेटी के प्रस्तावों का सदैव, निष्ठा से अनुपालन करना ही एकता का परिचायक बनता है।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से सर्वश्री राजकुमार गुप्ता राष्ट्रीय सलाहकार, प्रकाश जायसवाल राष्ट्रीय महासचिव,प्रवक्ता, नेहरू राजभर राष्ट्रीय महासचिव, राम प्रकाश यादव राष्ट्रीय सचिव, जयनाथ यादव राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राम बचन यादव प्रदेश अध्यक्ष, प्रेमनाथ सिंह प्रदेश प्रमुख महासचिव, अनिल अग्रहरि, विजय सोनकर जिलाध्यक्ष, दिनेश पटेल प्रदेश महासचिव आदि पदाधिकारीगण लोग मौजूद रहे।







