Kashi ka News कामकोटिश्वर मंदिर में कल्याण महोत्सव का भव्य आयोजन संपन्न

कामकोटिश्वर मंदिर में कल्याण महोत्सव का भव्य आयोजन संपन्न।

ब्यूरो आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी, आद्य शंकराचार्य परम्परागत मूलाम्नाय सर्वज्ञ पीठ श्री काँची कामकोटि पीठाधीश्वर जगद्गुरु श्री श्री चन्द्रशेखरेन्द्र सरस्वती स्वामीजी महाराज (परमाचार्य) जी के 130 वें जयंती महोत्सव के अन्तर्गत आज दिनांक 9 मार्च को  हनुमान घाट स्थित श्री काशी कामकोटिश्वर मन्दिर  में कल्याण महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम संयोजक श्री काशी विश्वनाथ शास्त्री जी (बेंगलुरु) ने बताया कि कल्याण महोत्सव मे भगवान शिव पार्वती जी का धूमधाम से विवाह उत्सव किया जाता है। शिव पार्वती का विवाह इस संसार में सबसे प्रथम विवाह उत्सव है। इसके आयोजन से विश्व में जितने भी लोग हैं सभी का कल्याण निहित है। अनेक  लोगों का विवाह नहीं हुआ है उनके लिए विशेष प्रार्थना करते हुए अविवाहित बालक बालिकाओं के शीघ्र विवाह के शुभ संकल्प के साथ आज का आयोजन संपूर्ण वैदिक विधि-विधान से  संपन्न हूआ।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्री गुरुचरण सेवा समिति के पं नारायण घनपाठी, वी चंद्रशेखर घनपाठी, कौशिक शर्मा, के वेनुगोपाल शर्मा, श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के सदस्य के वेंकटरमण घनपाठी, पं महादेव दिक्षित, शिवकुमार शास्त्री, आर शंकरनारायण, अन्नपूर्णा प्रसाद, पं अनंत भट्ट,  वासुदेवन सहित गणमान्य लोग उपस्थित थे।