Kashi ka News. भाजपा के कोनिया जनसभा मे उपमुख्यमंत्री ने दिया नारा 13 मई सपा और कांग्रेस गई

भाजपा के कोनिया जनसभा मे उपमुख्यमंत्री ने दिया नारा 13 मई सपा और कांग्रेस गई।

ब्यूरो आनंद सिंह अन्ना                                   

वाराणसी। दिन शुक्रवार को वार्ड नंबर 68 कोनिया क्षेत्र सिथत प्रेम वाटिका में भाजपा पार्षद प्रत्याशी दीपक मौर्य के पक्ष में जनसभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक व अंतरराष्ट्रीय लोक गायक दीपक सिंह ने भाजपा तथा देश प्रेम से ओतप्रोत एवं बुल्डोजर बाबा से संबंधित लोकगीत प्रस्तुत किया। जनसभा को सम्बोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा ही नहीं है। विकास विपक्ष की प्राथमिकता नहीं है और सुशासन में उनका विश्वास नहीं है। विपक्ष का उद्देश्य स्पष्ट है कि वह भ्रष्टाचार अपराध माफियाओं को बढ़ावा देना चाहते हैं, ऐसे में विपक्ष को जनता नकार चुकी है। उन्होंने जनता एव कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि आप सभी मिलकर कमल खिलायें। उन्होंने एक नारा दिया 13 मई सपा और कांग्रेस गई।

पूर्व मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी एव मुख्यमंत्री योगी के आशीर्वाद से कोनिया में अपने द्वारा कराए गए विकास कार्यों को बताते हुए नगर निगम में ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने के लिए कमल को वोट देने की अपील की। डॉ तिवारी ने कहा कि कोनिया को गोदौलिया की बनाना है। आयोजित जनसभा का कुशल संचालन योगेश सिंह बबलू ने किया।जनसभा में प्रमुख रूप से सर्वश्री दक्षिणी विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी, प्रदेश मंत्री शंकर गिरी, वैभव कपूर, योगेश सिंह बबलू, मिडिया प्रभारी किशोर कुमार सेठ, डॉ एस आर मौर्या, संजय सिंह, मंडल महामंत्री शुभम चौरसिया, बबलू सेठ, बालाजी राय तथा भाजपा कार्यकर्ता सहित सैकड़ों क्षेत्रीय नागरिक गण उपस्थित रहे।