Kashi ka News डॉ भीमराव अम्बेडकर के 132 वीं जयंती पर भाजपा जनों ने श्रद्धासुमन अर्पित की

डॉ भीमराव अम्बेडकर के 132 वीं जयंती पर भाजपा जनों ने श्रद्धासुमन अर्पित की।

ब्यूरो आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी, दिनांक 14,भारतीय संविधान के शिल्पकार, सामाजिक न्याय के उन्नायक, महान समाज सुधारक रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 132 वी जयंती पर कचहरी चौराहा स्थित उनके प्रतिमा पर भाजपा महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय ने माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। श्री विद्यासागर राय ने श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए कहा कि 14 अप्रैल 1891 को जन्मे, असाधारण प्रतिभा के धनी कारण डॉ भीमराव अंबेडकर एक प्रसिद्ध राजनीतिक तथा समाज सुधारक भी थे। उन्होंने भारतीय संविधान के निर्माण में अपना अमूल्य योगदान दिया था, जिसके कारण इन्हें भारत का संविधान निर्माता भी कहा जाता है। 

उन्होंने कहा कि वे एक प्रसिद्ध राजनीतिक नेता, दार्शनिक, लेखक, अर्थशास्त्री, न्यायविद, बहु भाषा विद, धर्म दर्शन के विद्वान और एक समाज सुधारक थे। जिन्होंने भारत में छुआछूत और सामाजिक असमानता के उन्मूलन के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया उनका मानना था कि अस्पृश्यता को हटाए बिना राष्ट्र की प्रगति नहीं हो सकती है। श्री विद्यासागर राय ने कहा कि वे स्वतंत्र भारत के पहले कानून मंत्री और भारतीय संविधान के निर्माताओं में से एक थे। डॉक्टर अंबेडकर ने स्वतंत्र भारत के पहले कानून मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला उन्होंने कहा कि डॉक्टर अंबेडकर ने जीवन भर न्याय और समानता के लिए संघर्ष किया। उक्त अवसर पर महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, नवीन कपूर, एडवोकेट अशोक कुमार, मधुकर चित्रांश, अभिषेक मिश्रा, इंजीनियर अशोक यादव, मीडिया प्रभारी किशोर सेठ, नीरज जायसवाल, किशन कन्नौजिया, डॉ अर्चना अग्रवाल, अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष योगेंद्र सोनकर, इंदु भूषण गुप्त, रोशन गुजराती, शैलेंद्र श्रीवास्तव,राजेश यादव सहित महानगर के सभी पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्ष, पार्षदों ने भी उपस्थित होकर डाक्टर अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।