Kashi ka News वार्ड नं 15 राजघाट कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी रानी देवी जनसंपर्क में जीत की मांगी आशीर्वाद

वार्ड नं 15 राजघाट कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी रानी देवी जनसंपर्क में जीत की मांगी आशीर्वाद।

ब्यूरो आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। नगर निगम चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने वार्ड नं 15 राजघाट से माझी समाज के प्रसिद्ध व्यक्ति दुर्गा साहनी की धर्मपत्नी श्रीमती रानी देवी को पार्षद उम्मीदवार बनाया है। रानी देवी एक सीधी-सादी गृहिणी महिला है। रोजाना सबसे पहले मां गंगा को प्रणाम करके ही अपने क्षेत्र में जनसंपर्क के लिए निकलती है।

जनसंपर्क के दौरान रानी देवी ने बताया कि हमारा वार्ड विकास के मामले में अभी बहुत पिछड़ा हुआ है। पानी की समस्या, सीवर की समस्या तथा साफ सफाई, कुडा को लेकर जो कार्य होना चाहिए था वह नहीं हुआ है। अगर जनता मुझे पार्षद चुनती है तो क्षेत्र की इन समस्याओं से जनता को निजात दिलाने के लिए मैं दिन रात एक दूंगी। हमेशा जनता की सेवा में समर्पित रहूंगी। जनसंपर्क के दौरान उन्होंने क्षेत्र की जनता से जीत की आशीर्वाद मांगी।

जनसंपर्क में प्रमुख रूप से दुर्गा साहनी, राजु साहनी, पिललू गोताखोर, बाबू साहनी, पांचू माझी, शुकुल साहनी, अशोक माझी गोताखोर, कुलदीप साहनी, राजेश साहनी आदि लोग शामिल थे।