Kashi ka News भाजपा महापौर प्रत्याशी अशोक तिवारी के केंद्रीय कार्यालय का हुआ उद्घाटन

भाजपा महापौर प्रत्याशी अशोक तिवारी के केंद्रीय कार्यालय का हुआ उद्घाटन।

ब्यूरो आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। दिनांक 20 अपैल, भारतीय जनता पार्टी के महापौर प्रत्याशी अशोक तिवारी के केंद्रीय कार्यालय का उद्घाटन गुरुवार को भेलूपुर स्थित जवाहर नगर कालोनी में प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार रविन्द्र जायसवाल ने किया।

इस अवसर पर राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ दयाशंकर मिश्र दयालू, दक्षिणी विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी, कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव, महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, अन्नपूर्णा सिंह, धर्मेंद्र सिंह, अमरीष सिंह भोला, अशोक चौरसिया, सुरेंद्र नारायण सिंह, अशोक पाण्डे, संजय राय, जगदीश त्रिपाठी,नवीन कपूर, मिडिया प्रभारी किशोर सेठ, आत्मा विशेश्वर, तुलसी सुब्रमण्यम जोशी, अशोक पटेल, डॉ रचना अग्रवाल, मधुकर चित्रांश, रजत जायसवाल, प्रमोद बजाज, नम्रता चौरसिया सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।