Kashi ka News वाराणसी नगर युवा उद्योग व्यापार मंडल नई कार्यकारिणी की घोषणा

वाराणसी नगर युवा उद्योग व्यापार मंडल नई  कार्यकारिणी की घोषणा।

ब्यूरो आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी, 24 अप्रैल सोमवार  को वाराणसी नगर युवा उद्योग व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी की घोषणा युवा अध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव ने होटल रिगार्ड नदेसर में पत्रकार वार्ता के दौरान की। सत्र 2023- 2025 के लिए 58 से ऊपर सदस्यों की कार्यकारिणी के विभिन्न पदों पर घोषणा की गई।

युवा व्यापार मंडल योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए राजेश श्रीवास्तव ने कहा कि लंबे समय से लंबित व्यापारिक आयोग के गठन के लिए हर स्तर पर प्रयास किया जाएगा। इसके अलावा व्यापारियों को रेलवे में आरक्षण, जीएसटी के सरलीकरण एवं वन नेशन वन टैक्स, केंद्र एवं उत्तर प्रदेश सरकार की व्यापारिक योजनाओं का व्यापारियों को लाभ दिलाना, व्यापारिक डायरी, पहले चरण में 500 युवा सदस्य एवं दूसरे चरण में 500 ग्रामीण युवा व्यापारियों को संगठन के साथ जोड़ने के अलावा व्यापारियों की सुरक्षा भयमुक्त वातावरण के लिए सतत प्रयास किए जाएंगे।

पत्रकार वार्ता के दौरान वाराणसी नगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजीव सिंह "बिल्लू",  महामंत्री प्रतीक गुप्ता, उपाध्यक्ष राजेश त्रिवेदी, संजय बनर्जी, राकेश मिठ्ठा, संरक्षक डॉ. ए. पी. सिंह, अशोक अग्रहरी, रूपेश जी, पार्षद लकी वर्मा, बबलू जी, अभिषेक उपाध्याय आदि प्रमुख लोगों के अलावा नई कार्यकारिणी के समस्त सदस्यों की उपस्थिति रही। धन्यवाद ज्ञापन युवा प्रभारी राकेश गुप्ता ने किया।