Kashi ka News. नुक्कड़ सभा में तीव्र विकास के लिए ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने की जनता से आह्वान

नुक्कड़ सभा में तीव्र विकास के लिए ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने की जनता से आह्वान।

ब्यूरो आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। मोदी और योगी के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में देश एवं प्रदेश निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर होकर नई ऊंचाइयों को छू रहा है। काशी की जनता ने डबल इंजन की सरकार का विकास व कार्य देखा है। इसलिए आने वाले निकाय चुनाव में काशी की जनता भारतीय जनता पार्टी महापौर प्रत्याशी अशोक तिवारी तथा सभी वार्डों में भाजपा प्रत्याशियों को वोट देकर ट्रिपल इंजन की सरकार बनाकर विकास का एक नया इतिहास बनाने का आह्वान किया।

आज बुधवार सांयकाल वार्ड नं 73 ईश्वरगंगी के नवापुरा मुहल्ले में भारतीय जनता पार्टी के महापौर प्रत्याशी अशोक तिवारी एवं क्षेत्रीय पार्षद कंचन गुप्ता के पक्ष में एक चुनावी नुक्कड़ सभा को भाजपा व विश्व हिन्दू परिषद के नेताओं ने संबोधित किया।

इस अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद के वरिष्ठ नेता डॉ सोहन लाल आर्य ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सभी वर्ग के विकास की बात करती है। मोदी और योगी की सरकार गांव, गरीब, मजदूर, किसानों से लेकर व्यापारी समाज के हितों का ख्याल रखा गया है। समाज के सभी वर्गों का विकास हुआ है। निकायों में भारतीय जनता पार्टी समुचित विकास का कार्य कर रही है।

वरिष्ठ नेता व पूर्व सभासद विनोद गुप्ता ने कहा कि काशी अब अद्भुत काशी बन गई है। केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन की सरकार की योजनाओं को धरातल पर लाने के लिए भाजपा की जीत जरूरी है।

किसान मोर्चा के महानगर अध्यक्ष योगेश सिंह पिंकू ने लोगों से जाति और धर्म से ऊपर उठकर विकास के नाम पर भाजपा प्रत्याशी महापौर प्रत्याशी अशोक तिवारी तथा वार्ड नं 73 से पार्षद प्रत्याशी कंचन गुप्ता को भारी बहुमत के साथ जीत दिलाने का आह्वान किया।

नुक्कड़ सभा को दारानगर क्षेत्र के पूर्व पार्षद एव महानगर मीडिया प्रभारी किशोर सेठ ने संबोधित करते हुए कहा कि हमारे कार्यकाल में क्षेत्र का समुचित विकास हुआ। साथ ही पेयजल की समुचित व्यवस्था की गई। क्षेत्र में स्थित प्राथमिक विद्यालय का भी अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक संस्था रोटरी क्लब की सहायता से समुचित विकास किया गया। उन्होंने कहा कि मेरे पार्षदी कार्यकाल में सुबह से रात्रि तक जनता की समस्याओं का समाधान करता रहा और उन्होंने कहा कि कोरोना का हाल में पार्षद नहीं रहते हुए भी क्षेत्र की जनता को निशुल्क राशन किट का वितरण भी कराया। मगर पिछले 5 वर्षों में जनता के द्वारा चुने गए पार्षद ने क्षेत्र की ओर जरा सा भी ध्यान नहीं दिया और क्षेत्र के जनता विकास कार्यों के लिए तरह गयी, पार्षद ने क्षेत्र में विकास कार्यों पर ध्यान ही नहीं दिया।

महानगर मंत्री डॉ हरि केशरी ने कहा कि इस बार वार्ड नं 73 की प्रत्याशी कंचन गुप्ता को जिताने का कार्य करें और पुनः जहां-जहां अधूरे कार्य पड़े हुए हैं, संपूर्ण विकास के रूप में पूरा करने के लिए कंचन गुप्ता को जिताना बहुत ही जरूरी है।

नुक्कड़ सभा की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष संदीप चौरसिया तथा संचालन पूर्व पार्षद व महानगर मीडिया प्रभारी किशोर कुमार सेठ ने किया।     

सभा को सम्बोधित करने वालों में मुख्य रूप से विश्व हिन्दू परिषद के वरिष्ठ नेता डॉ सोहन लाल आर्य, महानगर मंत्री डॉ हरि केशरी, किसान मोर्चा के महानगर अध्यक्ष योगेश सिंह पिंकू, मीडिया प्रभारी किशोर कुमार सेठ, के अलावा मंडल अध्यक्ष संदीप चौरसिया, सीता साहू, रत्नेश गुप्ता, अभय यादव, कन्हैया लाल सेठ, एडवोकेट संदीप चौरसिया, नीरज गुप्ता आदि ने भी सम्बोधित किया।