Kashi ka News भाजपा महापौर प्रत्याशी अशोक तिवारी के पक्ष में मंत्री अनिल राजभर ने जनसंपर्क अभियान किया शुरू

भाजपा महापौर प्रत्याशी अशोक तिवारी के पक्ष में मंत्री अनिल राजभर ने जनसंपर्क अभियान किया शुरू।

ब्यूरो आनंद सिंह अन्ना

वाराणसी 20 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी के महापौर प्रत्याशी अशोक तिवारी के पक्ष में उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने गुरुवार से सघन जनसंपर्क अभियान की शुरुआत किया। 

कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने गुरुवार को सुबह महापौर प्रत्याशी अशोक तिवारी के साथ गणेशपुर पार्षद प्रत्याशी राजेंद्र सिंह पटेल, पिसौर पार्षद प्रत्याशी संजय राजभर तथा फुलवरिया पार्षद प्रत्याशी मंजू कनौजिया के साथ उनके गणेशपुर फुलवरिया शिवदासपुर आदि क्षेत्रों में जनसंपर्क किया तथा वार्ड कार्यालय भी खोला गया। इस अवसर पर आयोजित संक्षिप्त सभा में कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि लक्ष्मी सदैव कमल के फूल पर ही बैठकर आती हैं। वह ना तो हाथ के पंजे पर,ना तो हाथी पर, और ना ही साइकिल पर सवार होकर आती हैं। इस बार कमल का फूल प्रत्येक वार्ड में बहुमत के साथ खिलेगा। आगे कहा कि भाजपा गरीब, असहाय तथा सर्व समाज के लोगों की पार्टी है। इसमें सभी का विकास तथा स्वाभिमान कायम रहता है। 

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी महापौर प्रत्याशी अशोक तिवारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने मुझ जैसे कार्यकर्ता पर बड़े ही विश्वास के साथ  महापौर के पद के लिए उतारा है और इस विश्वास को कायम रखने के लिए मुझे आप अपना आशीर्वाद दें। उन्होंने कहा कि आपकी सेवा के लिए हमारे दरवाजे हमेशा खुले रहेंगे और आपकी सेवा करने में कोई कसर नहीं छोडूंगा। जनसंपर्क के दौरान मुख्य रूप से गणेशपुर पार्षद प्रत्याशी राजेंद्र सिंह पटेल, पिसौर पार्षद प्रत्याशी संजय राजभर, फुलवरिया पार्षद प्रत्याशी मंजू कनौजिया, जिला उपाध्यक्ष प्रभात सिंह व संजय सिंह, मंडल अध्यक्ष प्रकाश राजभर, मंडल अध्यक्ष सुनील मिश्रा, मंडल महामंत्री शिव कुमार चौबे, भाजयुमो जिला महामंत्री अमित पांडेय,किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष राम प्रकाश सिंह वीर, भाजयुमो क्षेत्रीय कार्यालय प्रभारी प्रीतम सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष अजय दुबे सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने अपनी भागीदारी की।