Kashi ka News केंद्रीय ब्राह्मण महासभा के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

केंद्रीय ब्राह्मण महासभा के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न।

ब्यूरो आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। दिनांक 22 अप्रैल, दिन शनिवार को केंद्रीय ब्राह्मण महासभा के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय  पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। जगतगंज सिथत एक होटल में आयोजित शपथ ग्रहण एवं भगवान परशुराम जी की जयंती समारोह भव्य रूप से संपन्न हुआ।

चुनाव अधिकारी डॉक्टर सुरकांत झा ने अध्यक्ष पद पर ओंकार नाथ उपाध्याय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर विवेक शंकर तिवारी, उपाध्यक्ष अजीत मिश्रा, धीरेन्द्र नाथ शर्मा, सुनील शुक्ला, अभिजीत त्रिपाठी, महामंत्री पद पर डाक्टर श्याम जी तिवारी, संयुक्तमंत्री पद पर रवि उपाध्याय, तथा नीलमणि पांडे कोषाध्यक्ष एव शांतिभूषण मिश्र को आय-व्यय निरीक्षक पद की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से केंद्रीय ब्राह्मण महासभा के संरक्षक पंडित शीतला प्रसाद पांडेय, डॉ दिनेश तिवारी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।