Kashi ka News भाजपा महानगर बैठक में चुनावी रणनीतियो पर बिंदुवार चर्चा कर बनाई गई योजना

भाजपा महानगर बैठक में चुनावी रणनीतियो पर बिंदुवार चर्चा कर बनाई गई योजना।

ब्यूरो आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। 25 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी महानगर वाराणसी के पदाधिकारियों की बैठक मंगलवार को सिगरा स्थित गुलाब बाग कार्यालय में की गईं।बैठक में महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय के नेतृत्व में पदाधिकारियों के साथ गहन चिंतन - मनन कर महापौर एवं सभी एक सौ पार्षद प्रत्याशियों के चुनाव के संदर्भ में रणनीतियों पर बिंदुवार चर्चा कर योजनाएं बनाई गई।

बैठक में सामाजिक सम्मेलन, नुक्कड़ सभा, सामाजिक संपर्क प्रमुख, प्रबुद्ध संपर्क प्रमुख और विकास रथ प्रमुख का दायित्व महानगर पदाधिकारियों को सौंपा गया। महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय ने कहा कि चुनाव की दृष्टि से महानगर के प्रबुद्ध संपर्क जन संपर्क प्रमुख मधुकर चित्रांश को बनाया गया है, जिसमें दक्षिणी विधानसभा से साधना वेदांती, कैंट विधानसभा से डॉ गीता शास्त्री तथा उत्तरी विधानसभा से डॉ रचना अग्रवाल इसकी संयोजक होंगी। विद्यासागर राय ने बताया कि सामाजिक सम्पर्क प्रमुख इंजीनियर अशोक यादव को बनाया गया है जिनके साथ दक्षिणी विधानसभा में आत्मा विशेश्वर, कैंट विधानसभा में मधुप सिंह तथा उत्तरी विधानसभा में बृजेश चौरसिया को दायित्व सौंपा गया। विद्यासागर राय ने कहा कि डबल इंजन की सरकार द्वारा कराये जा रहे विकास कार्यों की जानकारी को जनता तक सीधे तौर पर पहुंचे इसके लिए सभी वार्ड में नुक्कड़ सभाएं आयोजित करने का निर्देश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिया है। अत: इसके लिए नवीन कपूर को प्रभारी बनाया गया है और इनके साथ दक्षिणी में डॉ हरी केसरी, कैंट में डॉ अनुपम गुप्ता तथा उत्तरी में रोहित मौर्या को संयोजक बनाया गया है। उन्होंने कहा कि इस चुनाव के दौरान विकास रथ भी काशी आ रहा है जिसके महानगर प्रमुख जगदीश त्रिपाठी को बनाया गया है तथा इनके साथ दक्षिणी में दिलीप साहनी, कैंट में विकास केसरी तथा उत्तरी में अजीत जायसवाल को दायित्व सौंपा गया है। महानगर मीडिया प्रभारी किशोर कुमार सेठ के अनुसार बैठक में बूथों का गठन, वार्ड समिति की कार्यसमिति तथा पन्ना प्रमुख एवं पन्ना समितियों पर भी चर्चा की गई। किशोर सेठ के अनुसार पूरे चुनाव की मॉनिटरिंग के लिए गुरुवार 27 अप्रैल को प्रदेश अध्यक्ष जी स्वयं काशी आकर अब तक किए गए कार्यों की समीक्षा करते हुए पदाधिकारियों को जीत का मंत्र देंगे। 

इस दौरान मुख्य रूप से महामंत्री नवीन कपूर, जगदीश त्रिपाठी, अशोक पटेल, उपाध्यक्ष आत्मा विशेश्वर, आलोक श्रीवास्तव, अभिषेक मिश्रा, इंजीनियर अशोक यादव, मधुकर चित्रांश, एडवोकेट अशोक कुमार, डॉ गीता शास्त्री, मीडिया प्रभारी किशोर सेठ, नीरज जायसवाल, डॉ रचना अग्रवाल, डॉ अनुपम गुप्ता, बृजेश चौरसिया, मधुप सिंह, किशन कनौजिया, दिलीप साहनी आदि उपस्थित रहे।