एनएसयूआई द्वारा रोपवे के नाम पर धरोहर को नष्ट किये जाने का जबरदस्त विरोध।
वाराणसी। दिनांक 9 मई, दिन मंगलवार को काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय और भारत माता मंदिर के धरोहर की रोपवे निर्माण के नाम पर नष्ट किए जाने का जबरदस्त विरोध करते हुए एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष ऋषभ पाण्डेय के नेतृत्व में काशी विद्यापीठ के गेट नंबर एक पर धरना प्रदर्शन किया।
धरना स्थल पर एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष ऋषभ पांडेय ने मिडिया से कहा कि काशी में विकास के नाम पर हमारे हिन्दू संस्कृति के प्राचीन धरोहरों को लगातार मिटाया जा रहा है। काशी विद्यापीठ स्थित भारत माता मंदिर देश का इकलौता मंदिर है, जो हमारे विश्वविद्यालय के साथ-साथ काशी एव पूरे देश का धरोहर है, जिसे रोपवे निर्माण के नाम पर नष्ट किया जा रहा है। जिसे काशी विद्यापीठ के छात्र एवं एनएसयूआई के कार्यकर्ता कभी बर्बाद होते नहीं देख सकते।
धरना स्थल पर मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष ऋषभ पांडेय, महानगर अध्यक्ष संदीप पाल, प्रदेश महासचिव नीरज पांडेय, अनुराग पाठक, विकास मणि पाल, जतिन पटेल, मनोज सहित दर्जनों एनएसयूआई के कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।
