काशी पत्रकार संघ एवं वाराणसी प्रेस क्लब का पद ग्रहण समारोह संपन्न।
वाराणसी, दिनांक 14 मई, काशी पत्रकार संघ एवं वाराणसी प्रेस क्लब के हुए द्विवार्षिक चुनाव में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने रविवार को पराड़कर स्मृति भवन के सभागार में आयोजित समारोह में पदभार ग्रहण किया।
काशी पत्रकार संघ के नवनिर्वाचित डॉ अत्रि भारद्वाज अध्यक्ष, सुरेंद्र नारायण तिवारी, उमेश गुप्त, डॉ लोकनाथ पांडे उपाध्यक्ष, अखिलेश मिश्र महामंत्री, सुनील शुक्ला, अश्वनी श्रीवास्तव मंत्री, पंकज त्रिपाठी कोषाध्यक्ष तथा कार्य समिति के सदस्यों सर्वश्री कैलाश यादव, विनय कुमार सिंह, राधेश्याम कमल, डॉ अजय कृष्ण चतुर्वेदी, छवि किशोर मिश्र एव अरूण कुमार सिंह ने पदभार ग्रहण किया। इसके पूर्व वाराणसी प्रेस क्लब के नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने अरूण मिश्र अध्यक्ष, संजय गुप्ता उपाध्यक्ष, विनय शंकर सिंह मंत्री, देवकुमार केशरी संयुक्त मंत्री, संदीप गुप्ता कोषाध्यक्ष के साथ हरिबाबू श्रीवास्तव, मुन्ना लाल साहनी, अभिषेक सिंह, रविप्रकाश सिंह, एवं राजू सिंह दूआ ने प्रबंध समिति का पदभार ग्रहण किया।
उक्त अवसर पर सभी पदाधिकारियों ने पत्रकार हितों के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर उपस्थित काशी पत्रकार संघ के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप कुमार, विकास पाठक, गोपेश पांडे, योगेश कुमार गुप्त, कृष्ण देव नारायण राय, राजनाथ तिवारी, पूर्व कोषाध्यक्ष शुभाकर दूबे, नि-वर्तमान अध्यक्ष सुभाष चन्द्र सिंह कोषाध्यक्ष जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, प्रेस क्लब के निवर्तमान अध्यक्ष चन्दन रूपानी, आर संजय, ए के लारी, रमेश राय, रोहित चतुर्वेदी, दीनबंधु राय, पुरषोत्तम चतुर्वेदी सहित अन्य पत्रकार बंधुओं ने काशी पत्रकार संघ एवं वाराणसी प्रेस क्लब की नयी टीम को बधाई दी।
