पीएम के संसदीय क्षेत्र में किसानों की भूमि जबरन अधिग्रहण विधि विरुद्ध एवं गलत।
वाराणसी। दिनांक 16 मई को उ0 प्र0 कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रांतीय अध्यक्ष, पूर्व मंत्री अजय राय ने एक बयान जारी कर कहा कि प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के रोहनिया, मोहनसराय में ट्रांसपोर्ट नगर एवं आवासीय योजना के लिए किसानों की उपजाऊ जमीन की जबरन भूमि अधिग्रहण किया जा रहा है। यह पूर्णतया विधि विरुद्ध एवं गलत है। शासन द्वारा पूर्व में योजना रद्द करने का पत्र जारी किया जा चुका है, इसके बावजूद गुजरात के पूंजीपति कंपनियों को कीमती उपजाऊ जमीन अधिग्रहण करके औने पौने दामों पर देने के लिए लाठी चलाई जा रही है। कई किसान बुजुर्ग व महिलाएं बुरी तरीके से घायल, घरों में से घसीट-घसीट के मारा और गिरफ्तार किया गया है। यह कृत्य शर्मनाक है भारतीय जनता पार्टी हमेशा अन्नदाताओं का अपमान करती है प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में यह घटना शर्मशार करने वाली है। किसान वर्ष भर खेती का इंतजार करते है उसके बाद बच्चों का पेट भरते है। गेहूं की भूमि पर जबरन जेसीबी चलाया गया हरी फसल को नष्ट किया गया है योगी सरकार द्वारा। हम पीड़ित किसानों संग खड़े है क्योंकि जब तक किसानों के आंखों में आंसू है हम चैन से नही बैठ सकते है। क्योंकि आज किसानों की वेदना सुनने वाला कोई नही है, बनारस के सांसद गुजराती है उन्हें यहां से जनमानस की पीड़ा से कोई मतलब है नही उन्हें मतलब है सिर्फ व्यवसायिककरण से जिससे गुजरात के ठेकेदारों को लाभ मिले। अगर बनारस का सांसद स्थानीय होता तो ऐसी स्तिथी पैदा नही होती वह यहां के लोगो की हित की सोच रखता। हम जब पिंडरा के तत्कालीन विधायक थे हमारे क्षेत्र में बाबतपुर एयरपोर्ट के विस्तारीकरण लिए जमीन अधिग्रहण किया गया था, मैंने एक एक घर जाकर किसानों को तय से अधिक मुआवजा दिलाया था। लेकिन आज सरकार की नीयत साफ नही है, इस समय सिर्फ किसानों का शोषण हो रहा मुआवजा देना तो छोड़िए हरी- भरी फसल तक बर्बाद कर दे रहे। पीड़ित किसानों संग कांग्रेस पार्टी कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।
