Kashi ka News जीएसटी के जनरल सर्वे एव छापों पर तत्काल रोक लगे-राकेश जैन

जीएसटी के जनरल सर्वे एव छापों पर तत्काल रोक लगे-राकेश जैन। 

ब्यूरो आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। दिनांक 16 मई, काशी व्यापार प्रतिनिधि मण्डल की आज मंगलवार को सायं लक्सा स्थित मारवाड़ी युवक संघ में अध्यक्ष राकेश जैन की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें व्यापारियों ने एक स्वर से व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर जीएसटी सर्वे, छापे व सत्यापन का विरोध करने का निर्णय लिया।

बैठक में अध्यक्ष राकेश जैन ने कहा कि जीएसटी विभाग द्वारा लगातार दो महीने तक व्यापारिक प्रतिष्ठानों का सर्वे करने की बात सामने आने से व्यापारियों में भय व्याप्त है। जनरल जीएसटी सर्वे की आड़ में एक ओर जहाँ व्यापारियों का उत्पीड़न व भयादोहन होगा, वहीं दूसरी ओर इंस्पेक्टर राज को बढ़ावा मिलेगा। राकेश जैन ने केन्द्र सरकार व प्रदेश के मुख्यमंत्री से सर्वे की कार्यवाही पर तत्काल रोक लगाने की माँग की।

महामंत्री राजकुमार शर्मा ने कहा कि दिल्ली के जिन अधिकारियों ने फर्जी प्रतिष्ठानों को पंजीकरण दिया है, उनको बर्खाश्त व दण्डित करने की कार्यवाही विभाग क्यों नहीं करता। केवल कर दाता व्यापारियों को ही प्रताड़ित करने पर क्यों अमादा है। इन हालातों में सोलह मई से शुरु होने वाले प्रतिष्ठानों पर जनरल सर्वे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।

बैठक में मुख्य रुप से मदन मोहन अग्रवाल, अनिल यादव, दुर्गा प्रसाद गुप्ता, रविशंकर सिंह, श्रीप्रकाश पाण्डेय, रवि सर्राफ, अनिल केशरी, अखिलेश सिंह, प्रदीप गुप्ता, राजेश सोनी, अश्वनी शाह, अशोक चौरसिया, अशोक गुप्ता, अशोक जायसवाल, विजय यादव, जगदीश चन्द्र पटेल, अशोक सिंह, शालिनी गोस्वामी, नन्दलाल अरोड़ा, राजीव कपूर, सोनालाल सेठ, विनोद मिश्रा, केशरीनन्दन उपाध्याय, राजकुमार केशरी, कुमार लाल सचदेवा, राजेन्द्र चक्रवाल, संजय राय, अशोक खट्टर, रश्मि साहू, उषा अग्रवाल, उषा सिंह परिहार आदि व्यापारी शामिल थे।