शैक्षणिक संस्थान में छात्रों के बीच योग कार्यशाला का आयोजन।
ब्यूरो आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। दिनांक 10 मई, बुधवार को शैक्षणिक संस्थान अर्क एकेडमी मे हॉबी क्लासेस के तहत योग कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि काशी योग संस्थान के अध्यक्ष चक्रवर्ती विजय नावड़ ने कहा कि प्रतिदिन प्रात: काल से लेकर रात्रि पर्यंत तक अनुशासित एवं स्वस्थ जीवन जीना ही योग है। उन्होंने बच्चों को शरीर की नियमित सफाई और प्रतिदिन नियमित रूप से प्रातः काल आधे घंटे व्यायाम करने की सलाह दी। श्री नावड़ ने कहा कि बच्चों को फास्ट फूड से बचना चाहिए और अच्छी चीजें खाना चाहिए जिससे शरीर स्वस्थ और शक्तिशाली बने। उन्होंने कहा कि बच्चों को ड्राई फ्रूट्स नियमित रूप से खाना चाहिए जिससे शरीर शक्तिशाली बन सके। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की शिक्षिका समन सिद्दिकी ने किया।
इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती रीता जेटली ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और उनके प्रति आभार व्यक्त किया।
