Kashi ka News हरिश्चंद्र महाविद्यालय में "भारतीय भाषा और संस्कृति" विषय पर गोष्ठी का आयोजन

हरिश्चंद्र महाविद्यालय में "भारतीय भाषा और संस्कृति" विषय पर गोष्ठी का आयोजन।

ब्यूरो आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। दिनांक 10 मई, दिन बुधवार को हरिश्चंद्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सभागार में भारतीय भाषा, संस्कृति एवं कला प्रकोष्ठ समिति के तत्वावधान में "भारतीय भाषा और संस्कृति" विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया।

उक्त गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रोफेसर पंकज कुमार सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि भाषा और संस्कृति एक दूसरे को संवारती है। 

गोष्ठी के मुख्य वक्ता प्रोफेसर विश्वनाथ वर्मा ने संस्कृति के भौतिक एव अभौतिक स्वरूपों की चर्चा की तथा लोक संस्कृति को बचाए रखने का आह्वान किया।

विशिष्ट वक्ता प्रोफेसर ऋचा सिंह ने भाषा को परिभाषित करते हुए भारतीय संस्कृति से उसके भाषाई अंतः सम्बन्धों को रेखांकित किया।

डॉ राम आशीष ने स्वागत वक्तव्य सह विषय प्रवर्तन द्वारा प्राचीन भारतीय आर्य भाषा, द्राविड़ भाषाओं में संवाद की परंपरा को स्पष्ट किया। गोष्ठी का सफल संचालन अमित कुमार ने तथा धन्यवाद ज्ञापन श्रीमती प्रज्ञा ओझा ने किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के मुख्य नियंता प्रोफेसर अशोक कुमार सिंह की गरिमामई उपस्थिति रही।

उक्त गोष्ठी में मुख्य रूप से राजेन्द्र प्रसाद, डॉ दुर्गेश कुमार सिंह, रोशन कुमार जायसवाल, सारांश लोहिया, सुश्री शेफाली पाल, सुश्री आकांक्षा सिंह प्राध्यापक एवं विभिन्न संकायों के छात्र- छात्राएं उपस्थित रहीं।