Kashi ka News युवा वाहिनी ने योगी के 51 वें जन्मदिवस पर किया मां गंगा का दुग्धाभिषेक एव 251 यूनिट रक्तदान
युवा वाहिनी ने योगी के 51 वें जन्मदिवस पर किया मां गंगा का दुग्धाभिषेक एव 251 यूनिट रक्तदान।
वाराणसी। दिनांक 5 जून को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 51वें जन्मदिवस पर त्रिशक्ति सेवा फाउंडेशन एव हिंदू युवा वाहिनी के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को जिला महिला चिकित्सालय कबीरचौरा के सभागार में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 251 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। कार्यक्रम का नेतृत्व हिं, यु, वा, के मंडल प्रभारी व वाराणसी विकास प्राधिकरण के मानद सदस्य अंबरीश सिंह भोला ने किया। शिविर में कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।
इससे पहले सुबह बाबा काशी विश्वनाथ जी का दर्शन कर ललिता घाट (काशी विश्वनाथ द्वार) पर 21 बटूकों के साथ पूजा-पाठ के साथ ही मां को चुनरी और 51 लीटर दूध से मां गंगा का दुग्धाभिषेक किया गया।
रक्तदान शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे कमिश्नर कौशल राज शर्मा ने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ की 51वीं वर्षगांठ है, जो कि हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखती है। इस मौके पर हिंदू युवा वाहिनी का यह कार्य सराहनीय है। खून जाति व धर्म नहीं देखता है और खून एक ऐसी चीज है, जिसे बनाया भी नहीं जा सकता। मनुष्य ही दूसरे मनुष्य को खून दे सकता है। समय-समय पर सभी को रक्तदान करना चाहिए। दान किए गए रक्त से कई लोगों की जिंदगी बच सकती है। हियुवा ने 51 यूनिट का लक्ष्य रखा था, लेकिन बड़ी बात यह है कि 251 की संख्या पहुंच गई है।
अंबरीश सिंह भोला ने कहा कि हिंदू युवा वाहिनी हर कठिन समय में लोगों के साथ खड़ा है। कोरोना काल में जब सभी लोग अपनी इम्यूनिटी को लेकर चिंतित थे, उस समय हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर ब्लड डोनेट किया था। मंडलीय अस्पताल के चिकित्साधिकारी डॉ सीपी सिंह ने कहा कि ब्लड का अब तक कोई विकल्प नहीं खोजा जा सका है। आर्टिफिशियल ब्लड नहीं है। ब्लड बैंक के कारण ही मरते हुए लोगों को जिंदगी पाते देखा है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से योगी रामनाथ जी महाराज, चिकित्सालय के सीएमएस डाक्टर एस पी सिंह, महिला चिकित्सालय की सीएमएस मनीषा सिंह सेंगर, नि. जिला अध्यक्ष आशु सिंह, संजीव सिंह, मनीष मिश्रा, सुनील कुशवाहा, अजय सिंह, अश्वनी गुप्ता, सन्नी गुप्ता, ओमप्रकाश जायसवाल, विनय, उमेश, रौनक सिंह, बाबू, गप्पू सिंह, दिनेश, प्रतीक श्रीवास्तव, एवम समस्त 12 मंडल इकाई पदाधिकारी व कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।
