Kashi ka News कांग्रेस पार्टी ने अपने विजयी पार्षद एव पार्षद प्रत्याशियों का किया अभिनंदन

कांग्रेस पार्टी ने अपने विजयी पार्षद एव पार्षद प्रत्याशियों का किया अभिनंदन।

ब्यूरो आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। 9 जून को देर शाम  मैदागिन स्थित  राजीव भवन,  कांग्रेस कार्यालय पर महानगर कांग्रेस कमेटी के सयोजन में पिछले दिनों सम्पन्न हुए नगर निगम चुनाव में विजयी प्रत्याशीयो और सभी पार्षद उम्मीदवारो का अभिनंदन कर उनके प्रति आभार ब्यक्त करते हुए संघठन में सक्रिय भूमिका निभाने हेतु आमन्त्रित किया गया।

कार्यक्रम का सयोजन महानगर अध्यक्ष राघवेन्द्र चौबे ने किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष श्री प्रजानाथ शर्मा ने सभी को कांग्रेस की मजबूती  के लिये निष्ठा से कार्य करने की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर राघवेन्द्र चौबे, प्रजानाथ शर्मा, पार्षद दल नेता गुलशन अंसारी, फ़साहत हुसैन बाबू, डॉ राजेश गुप्ता, अफरोज अंसारी, अरुण सोनी, अशोक सिंह, रमजान अली, देवेन्द्र सिंह, मेहदी हसन कब्बन, अब्दुल हमीद डोडे, साजिद अंसारी, पूनम विश्वकर्मा, डाली अंसारी, मजहबी अंसारी, शशिकला भारती, सतीश कसेरा, अरशद लड्डू, वसीम अंसारी, बेलाल अहमद, सलीम, प्रमोद वर्मा, राज खां, आशिष गुप्ता, किशन यादव, मनोज यादव, मो उज्जेर समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे,