Kashi ka News स्मार्ट सिटी से नही स्मार्ट गांव बनाने से भारत विश्वगुरु बन सकता है- शशिप्रताप सिंह

स्मार्ट सिटी से नही स्मार्ट गांव बनाने से भारत विश्वगुरु बन सकता है-शशिप्रताप सिंह

ब्यूरो आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। नेशनल पार्टी रासपा की राष्ट्रीय कमेटी की एक बैठक शिवपुर भरलाई के कार्यालय पर आहूत हुई।

बैठक में पार्टी के संयोजक शशिप्रताप सिंह ने कहा कि भारत विश्वगुरु तभी बन सकता जब भारत के किसानों को खुशहाल किसान बनाया जाएगा, किसानों को बदहाली से बाहर करना होगा,गांव-गांव में कुटीर उद्योग लगेगा, किसानो को भी स्मार्ट बनाया जाएगा। हर हाथ को काम मिलेगा, 0 प्रतिशत ब्याज पर लोन मिलेगा। चकाचोंध की दुनिया दिखाकर लोगो को भर्मित किया जा सकता है, भारत को विश्वगुरु नही बनाया जा सकता।

इस अवसर पर मुख्य रूप से दीदी वंदना सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष महिलामंच, राजकुमार गुप्ता राष्ट्रीय सलाहकार, दिनेश सिंह पटेल, प्रकाश जायसवाल, जयनाथ यादव, नेहरू राजभर आदि लोग उपस्थित थे।