Kashi ka News प्रदेश अध्यक्ष का सपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

प्रदेश अध्यक्ष का सपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत।

ब्यूरो आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल  का अमृतसर हावड़ा मेंल से शुक्रवार को सांयकाल वाराणसी आगमन पर सपा कार्यकर्ताओं ने कैंट रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत किया।

प्रदेश सपा अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल कैंट रेलवे स्टेशन से सीधे पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल के यहां  मांगलिक समारोह में शामिल होने के लिए नरिया सिथत वैवाहिक समारोह स्थल रामनाथ चौधरी लान पहुंचे।

कैंट स्टेशन पर स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से सपा जिलाध्यक्ष सुजीत यादव उर्फ लक्कड़, महानगर अध्यक्ष दिलीप डे, विष्णु शर्मा, पूर्व विधायक उदय लाल मौर्या, एडवोकेट संतोष यादव, महेंद्र सिंह यादव, हरीनारायण सिंह, सुनील सोनकर, हैदर गुड्डू, राजेश यादव नत्थू, रमेश वर्मा, शमीम अंसारी, विवेक कहार सहित अन्य सपा कार्यकर्तागण शामिल रहे।