अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ के राम रतन पांडे बने प्रांतीय अध्यक्ष।
वाराणसी। दिनांक 4 जून को मेरठ में आयोजित अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश परिमंडल के प्रांतीय अध्यक्ष रहे कैलाश नाथ यादव के सेवानिवृत्त सम्मान समारोह के पश्चात रिक्त हुए पद अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश परिमंडल के वाराणसी परिक्षेत्र के नये प्रांतीय अध्यक्ष के रूप में डाकपाल सारनाथ वाराणसी के राम रतन पांडे की प्रांतीय अध्यक्ष पद पर घोषणा की गई।
प्रांतीय अध्यक्ष पद पर राम रतन पांडे के नाम की घोषणा होते ही सभागार में उपस्थित सभी साथियों ने तालियों के गड़गड़ाहट से स्वागत किया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से वीरभान पचौरी प्रांतीय मंत्री, सुभाष बाबू मिश्र पूर्व परिमंडलीय मंत्री, डॉ शेषमणि त्रिपाठी, प्रमोद राय, शैलेन्द्र दीक्षित, दिनेश शर्मा, वी के सिंह, सीताराम यादव, राकेश चन्द किरण, विकास राय, चरण सिंह, सुभाष शाह सहित सैकड़ों पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्यगण उपस्थित रहे।
