स्वर्णकार क्षत्रिय कमेटी ने बनाया आशीर्वाद सिंह स्वर्णकार को पुनः सुचना मंत्री।
वाराणसी। दिनांक 4 जून, रविवार को स्वर्णकार क्षत्रिय कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा बाबा काल भैरव की शोभायात्रा को लेकर एक बैठक कमेटी सलाहकार सदस्य रवि शंकर सिंह के नवापुरा स्थित आवास पर हुई।
बैठक में स्वर्णकार क्षत्रिय कमेटी के अध्यक्ष कमल कुमार सिंह ने आशीर्वाद सिंह स्वर्णकार को पुनः स्वर्णकार क्षत्रिय कमेटी के सुचना मंत्री पद पर मनोनयन किया और कमेटी के संरक्षक सरोज सेठ ने उन्हें परिचय पत्र प्रदान की।
इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख रूप से सरोज सेठ, रविशंकर सिंह, किशोर सेठ, सतीश कुमार सिंह, राजू वर्मा, विनोद सेठ सहित सभी कमेटी के पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई दी।
