Kashi ka News शशि प्रभा अग्रवाल की आत्मकथा जीवन के चलचित्र का विमोचन संपन्न

शशि प्रभा अग्रवाल की आत्मकथा जीवन के चलचित्र का विमोचन संपन्न।

ब्यूरो आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। दिनांक 5 जून को काशी के प्रतिष्ठित अग्रवाल परिवार की मुखिया शशि प्रभा अग्रवाल जी के जीवन प्रसंगों पर आधारित आत्मकथा जीवन के चलचित्र का विमोचन समारोह सोमवार को बनारस क्लब के सभागार में संपन्न हुआ। 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार एवं योग गुरु श्री चक्रवर्ती विजय नावड़ थे तथा अध्यक्षता सुप्रसिद्ध उप शास्त्रीय गायिका डॉक्टर सुचरिता गुप्ता ने की।  कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीमती रचना अग्रवाल एवं श्रीमती अमृता अग्रवाल ने गणेश वंदना से किया। कार्यक्रम संयोजक श्रीनाथ  अग्रवाल ने आगत अतिथियों का स्वागत किया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि श्री चक्रवर्ती विजय नावड़  एवं डॉ सुचरिता गुप्ता ने पुस्तक का विमोचन किया ।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से  दीपक अग्रवाल, सुधीर कुमार अग्रवाल, गिरिधर गोयल, गौरव गोयल,  अजयकृष्ण अग्रवाल, साकेत अग्रवाल, नीरज अग्रवाल,  राज मयंक गोयल, गुंजन अग्रवाल,  ऋषभ जैन, श्याम सुंदर अग्रवाल सहित काशी के प्रतिष्ठित उद्योगपति, समाजसेवी एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।