Kashi ka News नागरिक सुरक्षा के वार्डेनो को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया

नागरिक सुरक्षा के वार्डेनो को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। 

ब्यूरो आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। दिनांक 24 जून को नागरिक सुरक्षा की ओर से अग्निशमन जन जागरूकता अभियान नदेसर के पुराना जीटी रोड पर चलाया गया।

उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा नीरज मिश्रा की देखरेख में फायर स्टेशन आफिसर चेतगंज लालजी गुप्ता द्वारा विभिन्न तरीके से लगने वाले आग से बचाव के उपाय बताए गए। लोगों को अग्निशमन यंत्रों का प्रयोग करने की विधि से अवगत कराया गया।

कार्यक्रम का संयोजन डॉ अंकुर चढ्ढा ने किया।

नागरिक सुरक्षा कोर और अग्निशमन विभाग की ओर से संयुक्त रूप से नागरिक सुरक्षा के डिवीजनल वार्डेन संजय कुमार राय, वीवी सुन्दर शास्त्री, अरविंद कुमार विश्वकर्मा, अजय श्रीवास्तव, कन्हैया लाल यादव, मंगला प्रसाद, संदीप कुमार, कृपाशंकर मिश्र, श्याम सुन्दर, अखिलेश सिंह तथा अन्य वार्डेन को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

संचालन कलेक्ट्रेट प्रखंड के डिवीजनल वार्डेन संजय कुमार राय ने किया।

इस अवसर पर उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा नीरज मिश्रा, डिप्टी चीफ वार्डन अविनाश अग्रवाल, एडीसी इरफानुल होदा, विवेक कुमार आदि मौजूद रहे।