Kashi ka News प्रजापति (कुं) हितकारिणी सभा का शपथग्रहण समारोह संपन्न

प्रजापति (कुं) हितकारिणी सभा का शपथग्रहण समारोह संपन्न।

ब्यूरो आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। 21 जून 2023 दिन बुधवार स्थान प्रजापति धर्मशाला, मैदागिन वाराणसी पर प्रजापति (कु.) हितकारिणी सभा, प्रजापति बाग, नई पोखरी, वाराणसी के आम सभा, संरक्षक मंडल व निर्वाचन वर्ष 2023 में नव निर्वाचित प्रबंध समिति पदाधिकारीगण के संयुक्त तत्वावधान में नव निर्वाचित पदाधिकारीयों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संरक्षक  गुलाब प्रसाद जी के द्वारा की गई।

संस्था के संरक्षक गुलाब प्रसाद ने संजय कुमार व जगदीश प्रसाद के मौजूदगी में नव निर्वाचित प्रबंध समिति को संस्था के पद व गोपनीयता का आम सभा के समक्ष मौखिक व लिखित रूप से शपथ दिलाया और नव निर्वाचित मंत्री जान्हवी देवी को पूर्व मंत्री से मिले चार्ज को लिखित रूप से दिलाया गया।संरक्षक मंडल द्वारा पूर्व में गठित तदर्थ प्रबंध समिति का धन्यवाद ज्ञापित कर समस्त आय व्यय से मुक्त कर कमेटी को भंग कर दी गयी। इस प्रकार अब से केवल जिलाधिकारी वाराणसी द्वारा नामित जिला समाज कल्याण अधिकारी वाराणसी द्वारा घोषित प्रबंध समिति ही संस्था के समस्त अधिकार हेतु अधिकृत होगी। नव निर्वाचित कमेटी विद्यालय को भूमाफियाओं के अवैध कब्जे बचाने हेतु दिनांक 25/06/2023 से संस्था/विद्यालय के मुख्य गेट पर अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन करेगी। नव निर्वाचित पदाधिकारियों अध्यक्ष प्रेमशंकर उर्फ़ कृपाशंकर प्रजापति, उपाध्यक्ष (महिला) निशा प्रजापति, उपाध्यक्ष राम दुलार प्रजापति, मंत्री जान्हवी देवी प्रजापति, कोषाध्यक्ष मदन लाल, उपमंत्री (महिला) माया वर्मा, उपमंत्री पवन कुमार, पुस्तकालय अध्यक्ष आशीष प्रजापति, संगठन मंत्री देवेंद्र प्रजापति, प्रचार प्रसार मंत्री शकुंतला देवी, सांस्कृतिक मंत्री मनोज कुमार, आय -व्यय निरीक्षक लक्ष्मी नारायण, कार्यकारिणी सदस्य - विजय कुमार प्रजापति, भरत प्रजापति, रीता प्रजापति, सुनील कुमार प्रजापति, खुश्बू प्रजापति, सुरेश प्रसाद प्रजापति, सुग्गन प्रसाद, नंदराम प्रजापति, सुनील कुमार प्रजापति (दांदूपुर), संदीप प्रजापति, श्याम नारायण प्रजापति, लक्ष्मण प्रसाद, बृजेश कुमार प्रजापति को शपथ ग्रहण कराया गया।