श्री कृष्ण उत्सव सेवा समिति के अशोक अध्यक्ष एव विनोद महामंत्री निर्वाचित हुए।
वाराणसी। दिनांक 9 जून को श्री कृष्ण उत्सव सेवा समिति के आगामी सत्र के लिए का चुनाव काशी पुरा सिथत कार्यालय में संपन्न हुआ। संस्था के संरक्षक विनोद तलवार के देख-रेख में यह चुनाव संपन्न हुआ।
संरक्षक विनोद तलवार के अनुसार चुनाव में अशोक कसेरा अध्यक्ष, सत्यनारायण कसेरा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, केदारनाथ ( झल्लू) उपाध्यक्ष, विनोद कसेरा महामंत्री, अरूण कसेरा मंत्री, भईया लाल कोषाध्यक्ष, श्याम चंद्र एडवोकेट आय-व्यय निरीक्षक, शिव सेठ मिडिया प्रभारी, अनिल कसेरा कार्यालय मंत्री के पद पर निर्वाचित हुए।
वहीं आशीष कसेरा एडवोकेट, जय प्रकाश (अन्ना), सुभाष मिश्रा, भरत लाल कसेरा, रवि कुमार, शिवम कसेरा, सोनू कसेरा, एवं नौमी पांडे कार्यकारिणी सदस्य चुने गए।
इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष अशोक कसेरा ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी तथा सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया।
