Kashi ka News. विशेश्वरगंज व्यापार मंडल समिति के अध्यक्ष ने महापौर से मिलकर समस्यायों से कराया अवगत

विशेश्वरगंज व्यापार मंडल समिति के अध्यक्ष ने महापौर से मिलकर समस्यायों से कराया अवगत।

ब्यूरो आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। दिनांक 23 जून, विश्वेश्वर गंज व्यापार मंडल समिति के अध्यक्ष प्रतीक गुप्ता के नेतृत्व में पदाधिकारियों का एक दल शुक्रवार सिगरा स्थित नगर निगम कार्यालय में महापौर अशोक तिवारी से मुलाकात की एवं माल्यार्पण कर और पुष्पगुच्छ भेंट कर जीत की बधाई दी तथा अपने समस्यायों से उन्हें अवगत कराया।

अध्यक्ष प्रतीक गुप्ता ने उन्हें बताया कि विश्वेश्वर गंज मंडी क्षेत्र में बाबा काल भैरव मंदिर है, वहां पर शौचालय, पेयजल की कोई समुचित व्यवस्था न होने के कारण देश विदेश से आए श्रद्धालुओं को काफी कष्टों का सामना करना पड़ता है, ऐसे में आने वाले समय में काशी के प्रति श्रदालुओं में नकरात्मक सन्देश जा रहा है। अध्यक्ष ने महापौर से कहा कि आगामी बरसात के पूर्व बंद एवं जाम सीवर और नालियों की सफाई हो जाने से व्यापारियों को जल भराव तथा माल हानि से बचाव होगी। व्यापारियों ने नगरनिगम की दुकानों को फ्री होल्ड करने की मांग को भी पुनः दोहराया। व्यापारियों की सभी समस्यायों को महापौर अशोक तिवारी ने गंभीरता पूर्वक सुना एवं शीघ्र ही समाधान करने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से अध्यक्ष प्रतीत गुप्ता, संरक्षक अशोक सेठ, रमाकांत जायसवाल, गुलशन कपूर, मनोज कपूर, राजकिशोर मिडिया प्रभारी, आलोक सेठ, दुर्गादास गुप्ता, विनोद केशरी, अजय यादव, शशांक साहू, आकाश जायसवाल, गणेश सेठ, दिनेश चौरसिया, सुरज गुप्ता, ओम अग्रवाल, अशोक मेहरोत्रा, आलोक राय, राजेश गुप्ता, शरद केशरी आदि पदाधिकारीगण शामिल रहे।