Kashi ka News नादान परिंदे साहित्य मंच का प्रथम वार्षिकोत्सव संपन्न

नादान परिंदे साहित्य मंच का प्रथम वार्षिकोत्सव संपन्न।

ब्यूरो आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। दिनांक 11 जुलाई, नादान परिंदे साहित्य मंच का प्रथम वर्षगांठ बड़े ही धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रयागराज के पूर्व जिला जज  चंद्रभाल सुकुमार व विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रोफेसर अरविंद कुमार जोशी, प्रकाश कुमार श्रीवास्तव "गणेश", कर्नल गोविंद सिंह, वरिष्ठ पत्रकार डॉ कैलाश सिंह विकास रहे। 

आयोजित कवि सम्मेलन में सभी रचनाकारों ने अपनी-अपनी रचना प्रस्तुत की, जिसमें प्रमुख रूप से झरना मुखर्जी, कवि  इंद्रजीत तिवारी निर्भीक, महेंद्र अलंकार,  पूनम श्रीवास्तव, भुलक्कड़ बनारसी, समीम गाजीपुरी,  डॉक्टर नसीमा निशा, डॉ प्रियंका तिवारी, मधुलिका राय, डॉ वत्सला, मणिबेन द्विवेदी, सुषमा मिश्रा आदि ने अपनी कविताओं से कार्यक्रम में समां बांधते हुए खुब वाहवाही लूटी। 

कार्यक्रम का संचालन सिद्धनाथ शर्मा  ने किया एव सभी अतिथियों का स्वागत नादान परिंदे साहित्य मंच के अध्यक्ष डॉ सुबाष चंद्रा ने किया।

इस अवसर पर नादान परिंदे साहित्य मंच के अध्यक्ष डॉक्टर सुबाष चंद्रा  का जन्मदिन भी बड़े धूमधाम से मनाया गया जिसमें केक काटने के अलावा शहनाई वादन एवं सोहर, कजरी भी गाया गया।

डॉक्टर सुभाष चंद्रा जी ने कहा नादान परिंदे साहित्य मंच को आगे बढ़ाने के लिए तत्पर रहेंगे एवं साहित्य और समाज की सेवा के लिए हमेशा कटिबद्ध रहेंगे।

वार्षिकोत्सव में प्रमुख रूप से सर्वश्री राजेश मिश्रा, काली शंकर उपाध्याय, मनोज मिश्रा, प्रियंवदा सिंह, सुष्मिता सेठ, रमेश पांडे सहित अनेक पत्रका एव गणमान्य  नागरिकगण मौजूद रहे।