रोटरी क्लब वाराणसी उदय के अध्यक्ष बने समाजसेवी विजय त्रिपाठी।
ब्यूरो आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। दिनांक 16 जुलाई, रोटरी क्लब वाराणसी उदय के नए बोर्ड का प्रतिष्ठापन एवं शपथ ग्रहण समारोह रविवार को कैन्टोमेंट स्थित होटल में हुआ इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष ने अपन कॉलर सत्र 2023-24 के अध्यक्ष विजय त्रिपाठी को पहना कर अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी।
अध्यक्ष विजय त्रिपाठी ने अपनी नयी टीम की घोषणा करते हुए कहा की भविष्य में भी रोटरी उदय द्वारा चलाये जा रहे सामाजिक कार्यों को जारी रखा जायेगा। समारोह के मुख्य अतिथि वाराणसी के महापौर अशोक तिवारी ने सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए रोटरी उदय के द्वारा किये जा रहे नेक कार्यों की प्रशंसा की। विशिष्ठ अतिथि वनाधिकारी संजीव सिंह ने अपने उद्बोधन में रोटरी सदस्यों का आह्वाहन किया, वह पर्यावरण के विकास के लिए अधिक से अधिक कार्य करें। रोटरी अध्यक्ष विजय त्रिपाठी ने कहा की वन विभाग के सहयोग से शहर में ट्री-गार्ड सहित वृहद् पौधारोपण किया जायेगा और प्लास्टिक मुक्त शहर अभियान चलाया जायेगा।
कार्यक्रम का संचालन संस्थापक अध्यक्ष सचिन मिश्र और सहयोग प्रिय मिश्रा ने किया।
इस अवसर पर रोटी उदय के अध्यक्ष अजय दुबे, क्लब सचिव सुजीत अधिकारी, अंजू त्रिपाठी, शुभम जायसवाल, डॉ. विद्या सागर पाण्डेय, डॉ. आकाश बरनवाल, डॉ. नन्द सिंह, डॉ. शशि रेखा, रविशंकर सिंह, विरेन्द्र कुमार, आदित्य दुबे, आयुष चौरसिया, जयदीप शुक्ल, धर्मेन्द्र त्रिपाठी, पियूष मिश्र, सीमा सुखीजा, अलोक त्रिपाठी, विनय अगरवाल, सुषमा गुप्ता, शैलेन्द्र सिंह, सौरभ मित्र, सुमित पाठक सहित अनेक गणमान्य उपस्थित थे ।
