Kashi ka News काशीवासियों के लिए बाबा विश्वनाथ जी के दर्शन की सुगम व निःशुल्क व्यवस्था हो साथ ही पंचक्रोशी यात्रा के मार्ग दुरुस्त हो
काशीवासियों के लिए बाबा विश्वनाथ जी के दर्शन की सुगम व निःशुल्क व्यवस्था हो साथ ही पंचक्रोशी यात्रा के मार्ग दुरुस्त हो।
वाराणसी। आज दिनांक 19 जुलाई को मंडलायुक्त श्री कौशल राज शर्मा को एक पत्र लिखकर महानगर अध्यक्ष राघवेन्द्र चौबे ने काशी विश्वनाथ मंदिर में काशीवासियों के लिए सुगम व निशुल्क व्यवस्था के साथ ही पंचक्रोशी यात्रा के मार्गो को दुरुस्त करने की मांग किये।
महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने कहा कि हम मंडलायुक्त कौशलराज शर्मा से मांग करते है की तत्काल प्रभाव से जिस तरह से उज्जैन में महाकाल के दर्शन करने वाले स्थानीय निवासियों के लिए मंदिर प्रबंधन ने नई व्यवस्था बनाई है। वहाँ अब स्थानीय निवासियों के लिए मंदिर में प्रवेश करने हेतु स्थानीय आधार कार्ड दिखाना होगा व प्रवेश की अनुमति मिलेगी। ठीक उसी तरह काशी में बाबा विश्वनाथ जी के दर्शन के लिए एक द्वार काशीवासियों के लिये सुनिश्चित की जाए, जहाँ काशीवासी अपना आधार कार्ड दिखाकर निःशुल्क दर्शन कर सके। इसके साथ ही मांग की 18 जुलाई सेअधिक मास का प्रारम्भ हो गया हैं जिसमे लाखो लोग पांच दिवसीय पंचक्रोशी यात्रा करते हैं,
इसलिए पंचक्रोशी यात्रा के मार्गो को दुरुस्त किया जाए। कहने के लिये तो पीएम नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र काशी में 9 साल में विकास की गंगा बह गई है। लेकिन आलम यह है कि काशी की प्राचीन पंचक्रोशी यात्रा के मार्ग इतने ख़राब होंगे इसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी। पीएम ने अबतक के अपने कार्यकाल में काशीवासियों को करोड़ों रुपये की सौगात भी दे चुके हैं। उस सौगात में पंचक्रोशी मार्ग भी शामिल है यही पंचक्रोशी मार्ग मुख्यमंत्री जी का ड्रीम प्रोजेक्ट रहा है। लेकिन हाल यह कि उस पंचक्रोशी मार्ग पर चलना दुर्घटना को दावत देने जैसा है। जलभराव, पानी पीने की समस्या, ठहराव की समस्या जगजाहिर है शासन प्रशासन तत्काल पंचक्रोशी मार्ग पर पानी पीने की व्यवस्था, ठहराव की व्यवस्था, मार्गो का दुरुस्तीकरण, जलभराव की समस्याओं से निजात, साफ सफाई आदि व्यवस्था को दुरुस्त करें।
