Kashi ka News मुख्यमंत्री ने भाजपा पार्षद, पदाधिकारियों के साथ की बैठक, कहा स्वच्छता सर्वेक्षण में काशी पिछड़े नहीं

मुख्यमंत्री ने भाजपा पार्षद, पदाधिकारियों के साथ की बैठक, कहा स्वच्छता सर्वेक्षण में काशी पिछड़े नहीं।

ब्यूरो आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। 24 जुलाई को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को सर्किट हाउस में भाजपा पार्षदों एवं महानगर तथा जिला पदाधिकारियों के साथ बैठक की।  

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पार्षदों से संवाद करते हुए कहा कि पिछले दो-ढाई महीनों में जनता के बीच गए होंगे। पहली बार जनता ने पूर्ण बहुमत के साथ बोर्ड का गठन कराया है, जिससे विकास कार्य में कोई बाधा ना आ सके। विकास के मामले में सबसे तेज उभरती हुई काशी है।  मुख्यमंत्री योगी ने मुख्य रूप से दो विषय वाराणसी की स्वच्छता और नगर निगम का बांड जारी होना विषय पर चर्चा की। 

उन्होंने कहा कि नगर निगम वाराणसी की ब्रांडिंग होती है तो यह इसे नए पहचान दिलाएगा।  उन्होंने कहा कि हाउसिंग के सेक्टर में भी एक प्रयास हो सकता है, जो मलिन बस्तियों में निवास करने वाले लोगों के जीवन को ऊपर उठा सके। सभी लोगों के विकास के लिए एक समग्र दृष्टि की आवश्यकता है, इसके लिए नगर निगम व वाराणसी विकास प्राधिकरण को आगे आना होगा। मुख्यमंत्री योगी ने पूछा की मालवीय जी ने काशी हिंदू विश्वविद्यालय की स्थापना की थी तो क्या सरकार का अनुदान था ? उन्होंने कहा कि निजी क्षेत्रों की सहभागिता से ही आज राष्ट्र निर्माण में आगे बढ़ रहा है। इसकी प्रासंगिकता भी यही है।

उन्होंने कहा कि काशी में नगर निगम का बांड जारी होने से काशी का विकास भी आगे बढ़ेगा। उत्तर प्रदेश में निचले स्तर से 5.5 करोड़ लोगों को सामान्य श्रेणी में लाने का कार्य किया गया है। उन्होंने पार्षदों एवं पदाधिकारियों का आह्वान किया कि स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 में काशी पिछड़ना नहीं चाहिए। काशी को पूरे प्रदेश व देश में स्वच्छता के मामले में सर्वोपरि रखना है। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को कूड़ा प्रबंधन एवं डोर टू डोर कलेक्शन कार्य को प्राथमिकता के आधार पर करने को कहा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पार्षदों व पदाधिकारियों का आह्वान किया कि प्रत्येक माह वार्ड में क्षेत्रीय नागरिकों के साथ गोष्ठी आयोजित करें तथा स्वच्छता जागरूकता रैली निकाले। साथ ही साथ महानगर स्तर एक बड़ी जागरूकता रैली निकाली जाए।  प्लास्टिक पर पूरी तरह बैन होना चाहिए। स्वच्छता जागरूकता रैली के समय पार्कों एवं खाली पड़े प्लाटों में भी साफ सफाई की जानी चाहिए। पार्को में चारों ओर वृक्षारोपण हो, बैंकों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के साथ संपर्क स्थापित कर ट्री गार्ड की व्यवस्था हो। काशी से कलेक्टिव मार्गो को बीच डिवाइडर या सड़क के दोनों ओर अलग-अलग किस्म के फूलों के पौधों को भी लगाया जाना चाहिए तथा इसे सिटी फॉरेस्ट के रूप में विकसित करना चाहिए। क्योंकि यह पर्यावरण की शुद्धि के लिए आवश्यक है। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि स्मार्ट सिटी के दृष्टि से अनावश्यक होल्डिंग हटाया जाना चाहिए तथा डिजिटल हार्डिंग को बढ़ावा देना चाहिए जिससे कि नगर निगम की आय भी बढ़ सके। पुलिस को विकास प्राधिकरण, बैंकर, उद्यमियों, व्यापारियों तथा शहर में संचालित इंस्टिट्यूटो के साथ मिलकर पूरे शहर में सीसीटीवी कैमरे लगाने की व्यवस्था की जानी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि नगर निगम का जो भवन बने वह मॉडल के रूप में स्थापित किया जाना चाहिए। स्ट्रीट लाइटों के विद्युत आपूर्ति के लिए पावर कारपोरेशन के साथ बैठकर बातचीत करें, जिससे निर्बाध आपूर्ति होती रहे। उन्होंने कहा कि नगर निगम द्वारा पार्क बनाकर एनजीओ अथवा सामाजिक संस्थाओं को जिम्मेदारी दे देनी चाहिए। ड्रेनेज व सीवर की व्यवस्था पर उन्होंने कहा कि सड़कों पर बहता सीवर दिखाई नहीं देना चाहिए। नगर निगम में सम्मिलित नए वार्डों में स्ट्रीट लाइटों के लिए 550 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि काशी विश्वनाथ धाम व अन्य बड़े  धर्मस्थल के लिए भी टूरिस्ट गाइडों से संवाद स्थापित करना चाहिए। पूरा देश काशी आना चाहता है, काशी को इसके लिए तैयार रहना होगा। उन्होंने कहा कि काशी अग्रणी सिटी के लिए आगे आए।

प्रारंभ में मुख्यमंत्री का महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय तथा महापौर अशोक तिवारी ने अंगवस्त्रम एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

नगर आयुक्त सीपू गिरी ने नगर निगम द्वारा किए जा चुके तथा किए जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी दी।

बैठक का संचालन विद्यासागर राय तथा धन्यवाद प्रकाश महापौर अशोक तिवारी ने किया।

इस दौरान मुख्य रूप से महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, महापौर अशोक तिवारी, राज्यमंत्री डॉ दयाशंकर मिश्र "दयालु", जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, विधायक द्वय डॉक्टर नीलकंठ तिवारी व अवधेश सिंह, एमएलसी अशोक धवन, भाजपा उपनेता नरसिंह दास, उपसभापति सुरेश चौरसिया, गंगापुर चेयरमैन स्नेह लता सेठ, मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा, नगर आयुक्त सीपू गिरी, अशोक पटेल, नवीन कपूर, सुरेश सिंह, संजय सोनकर, आत्मा विशेश्वर, आलोक श्रीवास्तव, साधना वेदांती, गीता शास्त्री, अभिषेक मिश्रा, इंजीनियर अशोक यादव, मधुकर चित्रांश, एडवोकेट अशोक कुमार, महानगर मीडिया प्रभारी किशोर सेठ, जिला मीडिया प्रभारी श्रीनिकेतन मिश्रा, शैलेंद्र मिश्रा, सोनू सहित नगर निगम एवं गंगापुर के पार्षद एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।