Kashi ka News जिला कारागार में बंद सब्जी विक्रेता पिता व पुत्र से मिला कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल

जिला कारागार में बंद सब्जी विक्रेता पिता व पुत्र से मिला कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल।

ब्यूरो आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। दिनांक 11 जुलाई को टमाटर के बढ़े हुए दामों के खिलाफ विरोध दर्ज करवाने के खिलाफ प्रशासनिक उत्पीड़न का शिकार हुए, गरीब दुकानदार राजनारायण यादव  व उनके पुत्र विकास यादव से जिला कारागार में जाकर कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल जिला व महानगर अध्यक्ष की अगुवाई में मुलाकात कर उन्हें हर सम्भव मदद का भरोसा दिलाया।

मुलाकात करने के उपरांत मीडिया को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष राघवेन्द्र चौबे ने बताया कि समाज मे जहाँ भी गलत होगा कांग्रेस का एक एक कार्यकर्ता खड़ा मिलेगा। आज हम सब अपने प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर गरीब सब्जी विक्रेताओं से मुलाकात किया हैं एव भरोसा दिलाया हैं कि उन्हें हर स्तर पर कांग्रेस जन सहयोग करेंगे। 

उक्त अवसर पर स्थानीय प्रशासन पर विपक्ष को कुचलने का आरोप लगाते हुए राघवेन्द्र चौबे ने चेताया कि लोकतंत्र में सबको अपनी बात रखने का अधिकार हैं, लेकिन सत्ता के मद में चूर बीजेपी नेताओं के इशारे पर लगातार विपक्ष को दबाने का प्रयास किया जा रहा हैं, जिसे कांग्रेस का सिपाही कतई बर्दाश्त नही करेगा।

प्रतिनिधि मंडल में जिलाध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल, महानगर अध्यक्ष राघवेन्द्र चौबे, फ़साहत हुसैन बाबू, हसन मेहदी कब्बन, ऋषभ पाण्डेय, अब्दुल हमीद डोडे, रोहित दुबे, मनोज यादव, मो उज्जेर, इलियास शामिल रहे।