रोटरी क्लब वाराणसी मिडटाउन के अध्यक्ष डॉक्टर कुमार आशीष बने।
ब्यूरो आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी । दिनांक 15 जुलाई, दिन शनिवार को वाराणसी के कैन्टोमेंट स्थित द क्लार्क होटल में रोटरी क्लब वाराणसी मिडटाउन के नए अध्यक्ष व सेक्रेटरी की शपथ समारोह की नवगठित टीम का पद एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन शनिवार को किया गया।
शपथ ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि हेमन्त शर्मा (वरिष्ठ पत्रकार) ने रोटरी सत्र 2023-24 के अध्यक्ष डॉ कुमार आशीष और सचिव राकेश पांडेय सहित टीम को सेवा कार्यों के लिए पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
डॉ कुमार आशीष न्यूरो व स्पाइन सर्जन है, जो पिछले 16 वर्षों के अनुभव के साथ न्यूरो व स्पाइन क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहे है।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि ने संबोधित करते हुए क्लब से सेवा कार्यों को नवीन गति देने एवं रोटरी फाउंडेशन में सहयोग करने पर जोर दिया।
कार्यक्रम का संचालन रोटेरियन आशुतोष द्विवेदी व रोटेरियन वीरेंद्र कपूर द्वारा किया गया।
अध्यक्ष पद के शपथ ग्रहण के दौरान डॉ कुमार आशीष ने बताया कि रोटरी क्लब की कुछ योजनाए चल रही है, जैसे गरीब लड़कियों को सिलाई का प्रशिक्षण और मुफ्त आँख (मोतियाबिंद ) का ऑपरेशन ये समाज के लिए बहुत अच्छा है, इसे मै लगातार चलाऊंगा तथा कुछ नए एडवांसमेंट भी करेंगे इसके साथ ही बताया कि आने वाले एक साल के लिए मेरी प्लानिंग कुछ और नए प्रोजेक्ट पर भी होगी, जैसे मूक बधिर बच्चो के स्कूल में नए एडवांसमेंट पर काम करना, इसके साथ ही साथ हर महीने नए क्षेत्र में सामाजिक कार्य करना जैसे मैटरनल एंड चाइल्ड हेल्थ, स्वछता एवं साफ सफाई, सामुदायिक जन जागरूकता के साथ साथ महिलाओ और बच्चो के शिक्षा पर भी सामाजिक कार्य करते रहेंगे।
कार्यक्रम के दौरान प्रमुख रूप से सर्वश्री दयाशंकर मिश्र "दयालू" राज्यमंत्री आयुष एवं खाद्य सुरक्षा (स्वतंत्र प्रभार), महापौर अशोक तिवारी, पूर्व जिला गवर्नर सेटेरियन बी. डी. गुजराती एवं रोटेरियन हरी मोहन शाह, क्लब ट्रेनर रोटेरियन वी. डी. तिवारी, आईपीपी रोटेरियन डॉ. अनुराग टंडन, प्रेसिडेंट इलेक्ट रोटेरियन अभिषेक पाण्डेय, उपाध्यक्ष रोटेरियन अनुराग गुप्ता, कोषाध्यक्ष रोटेरियन आशुतोष द्विवेदी, संयुक्त सचिव एम. डी. टकसाली, रविशंकर सिंह, डॉ शालिनी टंडन आदि गणमान्य लोग मौजूद थे।
