पीएनयू क्लब के हुए चुनाव में विशाल जायसवाल अध्यक्ष एवं राजीव खन्ना सचिव निर्वाचित।
ब्यूरो आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। दिनांक 16 जुलाई, पीएनयू (दि प्रभु नारायण यूनियन) क्लब के सत्र 2023-24 लिए रविवार को हुए चुनाव में अध्यक्ष पद पर विशाल जायसवाल एवं सचिव पद पर राजीव खन्ना निर्वाचित हुए।
मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ विमल कुमार त्रिपाठी, अमरजीत सिंह एवं राजीव सिंह सेंगर की देखरेख में हुए चुनाव में देर रात चुनाव परिणाम घोषित किया गया।
घोषित परिणाम के अनुसार अध्यक्ष पद पर विशाल जायसवाल को (221) मत प्राप्त कर निर्वाचित हुए वहीं उनके प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी देव प्रमोद अग्रवाल को (150) मत से ही संतोष करना पड़ा। वही विशाल गुट के ही सचिव पद पर राजीव खन्ना (290) मत पाकर विजयी हुए वहीं उनके प्रतिद्वंद्वी राजेश संड को (120) मत ही मिले।
वही कार्यकारिणी के साथ पदों पर हुऐ चुनाव में धर्मेंद्र मिश्र, डॉ संजीव कुमार सिंह, अनिल कुमार जैन, गुरूदीप सिंह तनेजा, अनिल लालवानी, नीलू दूबे एवं विवेक केशरी निर्वाचित हुए।
इस चुनाव में चार सौ पंद्रह सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। पांच मत अवैध घोषित किये गए।
