Kashi ka News मणिपुर हिंसा के खिलाफ जिला एवं महानगर महिला कांग्रेस ने किया जबरदस्त प्रदर्शन

मणिपुर हिंसा के खिलाफ जिला एवं महानगर महिला कांग्रेस ने किया जबरदस्त प्रदर्शन।

वाराणसी। दिनांक 20 जुलाई को मणिपुर हिंसा के खिलाफ जिला एवं महानगर महिला कांग्रेस कमेटी द्वारा मैदागिन चौराहे पर राजीव प्रतिमा के समक्ष जबरदस्त प्रदर्शन किया गया।

प्रदर्शन का नेतृत्व जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस अनुराधा यादव व महानगर अध्यक्ष महिला कांग्रेस पूनम विश्वकर्मा ने किया।

जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस अनुराधा यादव व महानगर अध्यक्ष महिला कांग्रेस पूनम विश्वकर्मा ने संयुक्त रूप से कहा कि दो महीने से मणिपुर जल रहा है लेकिन देश के प्रधानमंत्री व गृहमंत्री चुप है। मणिपुर की दो बेटियों को नग्न कर रोड पर घुमाया गया, उनका बलात्कार किया गया। एक पीड़िता ने कहा कि वहाँ पुलिस मौजूद थी, लेकिन किनारे खड़े रहकर सिर्फ़ देखती रही, कुछ नहीं किया। महीनों से मणिपुर हिंसा से जल रहा है, लेकिन मोदी जी और भाजपा ने क्या किया ? मैं बताती हूँ मई में जब मणिपुर हिंसा की आग में जल रहा था, तब मोदी जी मणिपुर जाने के बजाए जापान गए, न्यू गिनिया गए, आस्ट्रेलिया गए, US गए, फ्रांस गए, यूएई गए लेकिन मणिपुर से आई डेलिगेशन को मिलने से इनकार कर दिया था। प्रधानमंत्री एव वहां के मुख्यमंत्री मूकदर्शक बने हैं, मणिपुर जलता रहा, मोदी का विदेश भ्रमण चलता रहा। महिलाओं को निर्वस्त्र कर उनके साथ अश्लीलता करने वाली घटना के वीडियो ने पूरे देश को अंतर्राष्ट्रीय मंच पर शर्मसार कर दिया है, मणिपुर के स्थान पर गैर भाजपा शासित राज्य में हिंसा होती तो वहां राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग भाजपा करती, मगर दो महीने से मणिपुर जल रहा, हिंसा रोकने के कोई ठोस उपाय नहीं किए जा रहे है जो दुर्भाग्यपूर्ण है ! महिलाओं के साथ ऐसे बर्ताव करने वालो के खिलाफ कठोरतम से कठोरतम कानूनी कार्यवाही होनी चाहिए। हम महिला कांग्रेसजन मांग करते है की मणीपुर के मुख्यमंत्री इस्तीफा दे व देश के प्रधानमंत्री व गृहमंत्री अपनी चुप्पी के लिए देश से माफी मांगे व मणिपुर में तत्काल राष्ट्रपति शासन लागू करे।

प्रदर्शन में मुख्यरूप से महानगर अध्यक्ष राघवेन्द्र चौबे, अनुराधा यादव, पूनम विश्वकर्मा, अजय सिंह शिवजी, पंकज चौबे, राजेश त्रिपाठी, मनोरमा देवी, रेखा पटेल, नेहा शुक्ला, अनिता देवी, सुफ़ियान अहमद, पारसनाथ यादव, उमेशचंद्र गौड़, आशिष केशरी, मनोज यादव, मो उज्जेर, पप्पू, कुशल जायसवाल, इरफ़ान, बेलाल अहमद, विकास पाण्डेय समेत दर्जनों महिला पदाधिकारी शामिल रही।