श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन पर भव्य गाजे-बाजे के साथ निकली शोभायात्रा ।
वाराणसी। दिनांक 18 जुलाई, दिन मंगलवार को मां दुर्गा पुजा सेवा समिति दारानगर वाराणसी द्वारा आयोजित पुरूषोत्तम मास के पावन अवसर पर एक माह तक चलने वाले श्री शिव महापुराण की कथा, काशी के सुप्रसिद्ध कथा मर्मज्ञ पंडित राधा रमण द्विवेदी (काशी) के मुखारविंद से दारानगर सिथत दुर्गा पूजा पंडाल में प्रतिदिन सांय 5 से 8 बजे तक कथा होगी।
कथा पूर्व एक कलश यात्रा राम-जानकी मंदिर दारानगर से चलकर महामृत्युंजय महादेव मंदिर, विश्वेश्वर गंज, भैरोनाथ चोराहा से मैदागिन, लोहटिया, डीएवी कालेज होते हुए पुनः कथा स्थल पर आकर संपन्न हुई। कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में सौभाग्यवती महिलाएं, पुरूष एवं बच्चे ऊं नमः शिवाय, हर-हर महादेव का जयकारा लगाते हुए चल रहें थे। कलश यात्रा में सबसे आगे कथा वाचक पंडित राधा रमण द्विवेदी जी एवं उनके शिष्यगण चल रहें थे।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से सर्वश्री पन्ना गुरु, राजेश सिंह (लोंढे), विजय शंकर सिंह "पोलन सिंह", शंकर यादव, नवीन सिंह (मटरू), अनुराग पांडे, अनामिका जायसवाल, माला जायसवाल, मीना गुप्ता, अर्चना चौरसिया, विमल रस्तोगी आदि गणमान्य लोग शामिल रहे।

