Kashi ka News कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के पदग्रहण समारोह में कार्यकर्ताओं का दिखा जबरदस्त उत्साह
कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के पदग्रहण समारोह में कार्यकर्ताओं का दिखा जबरदस्त उत्साह।
लखनऊ। दिनांक 24 अगस्त, दिन गुरूवार को कांग्रेस पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने लखनऊ स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के प्रांगण में आयोजित पदग्रहण समारोह में आज पदभार ग्रहण किया। इस भव्य समारोह मे प्रदेश भर से आए हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह दिखाई पड़ा।
प्रदेश कार्यालय पर सुबह से ही पूरे प्रदेश भर से नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का हुजूम जुटने लगा था। वाराणसी से भारी समर्थकों के साथ अजय राय तकरीबन सायंकाल तीन बजे के करीब कार्यालय के समारोह स्थल पर पहुंचे। वहां पहुंचते ही हजारों की संख्या उपस्थित कार्यकर्ताओं ने अजय राय को कंधे पर उठा लिया और मंच तक ले गए। मंच पर पहले से ही कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं में महासचिव सलमान खुर्शीद, पी एल पूनिया, राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी, नीरज गुर्जर एव राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत्र के उपस्थिति में तथा आधा दर्जन ब्राह्मणों द्वारा वैदिक मंत्रोंचार के बीच नवनियुक्त प्रदेश कांग्रेस अजय राय ने परंपरागत रजिस्टर पर हस्ताक्षर कर पदभार ग्रहण किया।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि मोदी व योगी की दमनकारी सरकार है। जिस ईडी, सीबीआई तथा बुलडोजर से डराया जाता है, हम उस बुलडोजरों का मुंह मोड़ने का काम करेंगे। आज चौबीस तारीख है और आज से ही हम सब लोकसभा चौबीस की चुनाव की तैयारी में लग जाएं। हम सब अपनी मेहनत के बलबूते 2024 का लोकसभा चुनाव जीतकर राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाएंगे।
पदग्रहण के पश्चात प्रदेश भर से आए नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को बधाई देने वालों की तांता लगा रहा।
पदग्रहण समारोह में प्रमुख रूप से सर्वश्री पी एल पूनिया, सलमान खुर्शीद, सुप्रिया श्रीनेत्र, नीरज गुर्जर, राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी, अराधना मिश्रा मोना, पूर्व अध्यक्ष बृजलाल खाबरी, अजय कुमार लल्लू, निर्मल खत्री, वाराणसी जिला एव महानगर अध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल, राघवेन्द्र चौबे, डाक्टर राजेश गुप्ता, अरूण सोनी, पुनम कुडडु, रामप्रकाश ओझा, अनुपम राय, अनुभव राय, पंकज चौबे, आनन्द पांडे, फराहत हुसैन बाबू भाई, मनीष चौबे, दिलीप चौबे, विवेक यादव, रामजीत गुप्ता, आदिम, रोहित, चंचल शर्मा, डॉ नृपेन्द्र नारायण सिंह सहित प्रदेश सभी जिलों के जिलाध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष के अलावा हजारों की संख्या कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।


