Kashi ka News पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत द्वारा झूलेलाल सांई की भव्य शोभायात्रा निकाली गई

पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत द्वारा झूलेलाल सांई की भव्य शोभायात्रा निकाली गई।

ब्यूरो आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। दिनांक 25 अगस्त, पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत की ओर से चल रहे झूलेलाल सांई जी के चालिहा महोत्सव के तहत आज शुक्रवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई।

शोभायात्रा लक्सा से प्रारम्भ होकर श्रीनगर, गुरूबाग होते हुए झूलेलाल मंदिर परिसर पहुंचकर समाप्त हुई। शोभायात्रा में शामिल महिलाओं-बच्चों तथा श्रदालुओं द्वारा श्री झूलेलाल सांई जी के जयकारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा।

इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष ओमप्रकाश बदलानी ने सपत्नीक हवन-पूजन किया तथा श्री झूलेलाल सांई जी की एक सौ एक ज्योति की महाआरती उतारी गई।

इस शोभायात्रा में प्रमुख रूप से सुरेश लालवानी, हीरालाल लखमानी, जयप्रकाश लालवानी, श्याम खेमानी, हीरा सचदेवा, किशोर तलरेजा, कैलाश काशवानी, किशोर शर्मा, रवि सेहता, सुमित धमेजा, प्रकाश सोनेजा, जय प्रवधानी, कमलेश छुगानी, कन्हैया कुकरेजा, कम‌ल अजवानी, मोहन बदलानी, चंदन रूपानी सहित सैकड़ों संख्या में समाज के गणमान्य लोग शामिल रहे।