Kashi ka News तुलसी दास जयंती पर आयोजित कजरी काव्योहोत्सव,सम्मान समारोह व नागरिक अभिनंदन धूमधाम से हुआ संपन्न
तुलसी दास जयंती पर आयोजित कजरी काव्योहोत्सव,सम्मान समारोह व नागरिक अभिनंदन धूमधाम से हुआ संपन्न।
वाराणसी। दिनांक 23 अगस्त को गोस्वामी तुलसी दास जयंती के अवसर पर आज वाराणसी के लंका सिथत होटल में रसवर्षा संस्थान, नव निर्माण सेवा ट्रस्ट व उत्तर प्रदेश पत्रकार परिषद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कजरी काव्योहोत्सव, सम्मान समारोह व नागरिक अभिनंदन धूमधाम से संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ काशी के प्रसिद्ध शहनाई के जादूगर महेन्द्र प्रसन्ना के शहनाई वादन से एवं अविनीश मिश्रा के तबला वादन से हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मशहूर वरिष्ठ अधिवक्ता हरिशंकर जैन सुप्रीम कोर्ट एवं वरिष्ठ अतिथि विष्णुशंकर जैन अधिवक्ता सुप्रीम कोर्ट रहे।
कार्यक्रम में आयुषी वर्मा द्वारा गणेश बंदना प्रस्तुति के तत्पश्चात कवियों ने अपनी-अपनी काव्यो व रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम के पश्चात मुख्य अतिथि हरिशंकर जैन एवं विशिष्ट अतिथि विष्णुशंकर जैन का संस्था के पदाधिकारियों द्वारा भव्य रूप से अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश पत्रकार परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राजेश मिश्रा, संचालन कवि चकाचौध ज्ञानपुरी व धन्यवाद ज्ञापन काली शंकर उपाध्याय ने किया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से अम्बरीष सिंह भोला, मदन मोहन यादव, सोहनलाल आर्य, नूतन सिंह, डॉ कैलाश सिंह विकास, मनोज श्रीवास्तव, दशरथ पवार, डॉ विजेंद्र मिश्र, आशीष मोदनवाल, राघवेश अस्थाना, राम नरेश, आनन्द सिंह अन्ना, बृजेश कुमार सिंह, प्रकाश आर्य सहित सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित थे।

